अपकमिंग फिल्म जाट का ट्रेलर लॉन्च : हिंदुस्तान जिंदाबाद के जयकारे से गूंजा सिनेमा हॉल, सनी देओल बोले- ढाई किलो के हाथ की ताकत देखेगा साउथ 

इमोशनल ड्रामा इस फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिला

अपकमिंग फिल्म जाट का ट्रेलर लॉन्च : हिंदुस्तान जिंदाबाद के जयकारे से गूंजा सिनेमा हॉल, सनी देओल बोले- ढाई किलो के हाथ की ताकत देखेगा साउथ 

विनीत कुमार सिंह, फिल्म डायरेक्टर गोपीचंद आदि मौजूद रहे। मास एक्शन, भारी भरकम डायलॉग्स और इमोशनल ड्रामा इस फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिला।

जयपुर। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल का कहना है कि ये ढाई किलो के हाथ की ताकत पूरा नॉर्थ देख चुका है, अब साउथ देखेगा। ऐसे ही कई डायलॉग जाट फिल्म में सुनने को मिलेंगे। सनी ने ये बात सोमवार को राजमंदिर सिनेमा में अपनी अपकमिंग फिल्म जाट के प्रमोशन के दौरान कहीं। इस दौरान उनके साथ फिल्म की स्टारकास्ट एक्टर रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, फिल्म डायरेक्टर गोपीचंद आदि मौजूद रहे। मास एक्शन, भारी भरकम डायलॉग्स और इमोशनल ड्रामा इस फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिला।

फैंस में दिखा उत्साह
सनी की एंट्री जैसे ही सिनेमा हॉल में हुई तो फैंस का जोश देखने लायक था। वे सनी देओल के एक झलक के लिए कई घंटों तक इंतजार करते नजर आए। सनी के आते ही हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगते नजर आए। फैंस ने तेजाजी महाराज के जयकारे भी लगाए। सनी ने आॅडियंस से पूछा कि ट्रेलर कैसा लगा। पिछली बार गदर फिल्म के लिए आया था, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था। इससे पहले सिनेमा हॉल के बाहर भी एक्टर की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस की भीड़ जमा हो गई थी।

सनी का ढाई किलो का हाथ हुआ 5 किलो का
फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्टर रणदीप हुड्डा ने कहा कि सनी का ढाई किलो का हाथ पांच किलो का होता जा रहा है। मूवी से पहले घुटने में चोट लग गई थी। फिल्म में काफी धमाकेदार एक्शन है, लेकिन इसका अहसास कभी नहीं हुआ। विनीत ने सनी पाजी के लिए एक गाना जाट का सुनाया। गोपीचंद ने कहा कि फिल्म के लिए सभी कलाकारों ने काफी मेहनत की हैं।

 

Read More रीको की बड़ी पहल : राजस्थान वित्त निगम को संपत्ति विक्रय के लिए सशर्त एनओसी मंजूर, भूखंड किए थे आवंटित

Tags:  jat

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, लू की चपेट में ज्यादातर जिले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम   Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, लू की चपेट में ज्यादातर जिले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम  
राजस्थान में गर्मी तेज और तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचा। बाड़मेर में सीजन का पहला 41 डिग्री दर्ज। जयपुर...
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 21 पैसे मजबूत, 93.17 पर पहुंचा
सम्राट चौधरी बने बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री : मदरसे से रहा है ताल्लुक, पढ़ें लालू के साथ शुरूआत से लेकर सीएम बनने तक का सफर
कराड़ी हत्याकांड का खुलासा : जेवरात के लिए बृद्धा की हत्या कर काट दिए थे दोनों पैर, दोनों भाई बेंगलुरु से गिरफ्तार
लेबनान पर इजरायली हमलों की कई देशों ने की निंदा : तनाव कम करने की अपील, सभी पक्षों का एक स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में काम करने का आग्रह
चारों पोल पर हुई लक्स लेवल की टेस्टिंग : डेडलाइन 15 अप्रैल, एक दिन पहले ही रोशनी से जगमगा उठा एसएमएस स्टेडियम
पंजाब में पलटी सिख श्रद्धालुओं को ले जा रही बस : हादसे में कई यात्रियों की मौत, 15 लोग घायल