प्रदेश में फिर से बदलेगा मौसम : पश्चिमी विक्षोभ के कारण सुबह-शाम हुई हल्की ठंड, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है

प्रदेश में फिर से बदलेगा मौसम : पश्चिमी विक्षोभ के कारण सुबह-शाम हुई हल्की ठंड, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और उसके प्रभाव से उत्तर-पूर्वी राजस्थान के शहरों में फिर बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

जयपुर। प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत से चली हवा से राजस्थान में एक बार फिर से सुबह-शाम की हल्की ठंड हो गई। मौसम विशेषज्ञों ने आज भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 20 मार्च से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और उसके प्रभाव से उत्तर-पूर्वी राजस्थान के शहरों में फिर बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम केन्द्र ने राजस्थान में आज तापमान सामान्य के आसपास या कुछ शहरों में सामान्य से नीचे दर्ज होने और आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिनांक 20 मार्च को एक बार पुनः बादल छाए रहने व राज्य के उत्तरी भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश व तेज हवाओं के झोंके दर्ज होने की संभावना है। 21 मार्च से अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

 

Read More खराब मौसम के चलते दिल्ली जा रही फ्लाइट डायवर्ट : यात्रियों में असमंजस और चिंता, मौसम में सुधार के बाद रवाना

Tags: Weather

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा प्रवक्ता संबिता पात्रा का SIR मुद्दें पर पलटवार, बोलें-संवैधानिक संस्थानों को लेकर देश में जानबूझकर अस्थिरता और भ्रम का माहौल बना रहा है विपक्ष  भाजपा प्रवक्ता संबिता पात्रा का SIR मुद्दें पर पलटवार, बोलें-संवैधानिक संस्थानों को लेकर देश में जानबूझकर अस्थिरता और भ्रम का माहौल बना रहा है विपक्ष 
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश...
यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव
वायदा बाजार में नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी
निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन
निर्माण कार्य बिलों की जांच में मनमाने आक्षेप पर रोक : कोषाधिकारियों को निर्देश, चेकलिस्ट के अनुसार ही करें परीक्षण
बाराबंकी में भड़के सीएम योगी, बोलें-कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद, हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं...