पूरा देश जानता है कि कांग्रेस ने हमेशा परिवारवाद की राजनीति की है : महरिया

व्यक्तिगत टिप्पणी करना बहुत ही अशोभनीय

 पूरा देश जानता है कि कांग्रेस ने हमेशा परिवारवाद की राजनीति की है : महरिया

उन्होंने डोटासरा के बयान की निंदा करते हुए कहा कि संविधान के पावन पर्व के अवसर पर डोटासरा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य नेताओं पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करके सारी हदें पार कर दी है

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के भाजपा नेताओं को लेकर दिए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत के सदमे से अभी उबर नहीं पाई है, इसलिए उसके नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। महरिया ने अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने डोटासरा के बयान की निंदा करते हुए कहा कि संविधान के पावन पर्व के अवसर पर डोटासरा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य नेताओं पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करके सारी हदें पार कर दी है। 

उन्होंने कहा कि डोटासरा को संविधान की बात करने से पहले यह सोचना चाहिए कि देश में आपातकाल किसने लगाई। पूरा देश जानता है कि कांग्रेस ने हमेशा परिवारवाद की राजनीति की है। महरिया ने कहा कि राठौड़ भाजपा के वरिष्ठ और अनुभवी नेता होने के साथ ही संसद सदस्य तथा पूर्व विधायक भी हैं। उनके बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी करना बहुत ही अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि उपचुनावों के दौरान बड़ी-बड़ी बातें करने वाली कांग्रेस पार्टी और डोटासरा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा राठौड़ के नेतृत्व में उपचुनावों में भाजपा को मिली शानदार जीत के सदमें से अब तक उबरे नहीं है। इसलिए हल्की मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस तरह के हल्के बयानों को सहन नहीं करेगा और करारा जवाब दिया जाएगा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प