अगले साल मई तक 15 परीक्षाओं का होगा आयोजन
19 से फिर शुरू होगा प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर 2207 पदों के लिए 10 लाख से ज्यादा आवेदन
अजमेर। इसी माह 19 जून से राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर शुरू होगा। इस दौरान 19 जून से अगले साल मई तक 15 प्रतियोगी परीक्षाएं होंगी। इनमें 2207 पदों के लिए 10 लाख से ज्यादा बेरोजगारों ने आवेदन किए हैं।
इसी शुरुआत 19 जून को संग्रहाध्यक्ष, खोज व उत्खनन अधिकारी (पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2023 से हो जाएगी।
यह है परीक्षाओं का शेड्यूल
| परीक्षा | तिथि | पद | आवेदन |
| एक्सप्लोरेशन एंड एक्सकेवेशन अधिकारी 2023 | 19 जून | 1 | 8063 |
| एक्सप्लोरेशन एंड एक्सकेवेशन अधिकारी 2023 (क्यूरेटर) | 19 जून | 9 | 9027 |
| सहायक अभियंता परीक्षा 2023 (मैकेनिकल) | 30 जून | 12 | 11913 |
| विधि रचनाकार परीक्षा 2024 | 14 जुलाई | 9 | 13064 |
| आरएएस 2023 मुख्य परीक्षा | 20 व 21 जुलाई | 972 | 19349 |
| आर्काइव डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2024 | 3 व 4 अगस्त 2024 | 8 | 7175 |
| असिस्टेंट स्टेटिकल ऑफिसर (कृषि विभाग) 2024 | 25 अगस्त | 10 | 13480 |
| असिस्टेंट प्रोफेसर (संस्कृत कॉलेज शिक्षा) 2024 | 8 से 15 सितम्बर तक | 200 | 41162 |
| प्रोग्रामर परीक्षा 2024 | 27 अक्टूबर | 216 | 65538 |
| स्कूल लेक्चरर (संस्कृत शिक्षा) 2024 | 17 से 21 नवम्बर | 52 | 121474 |
| सीनियर टीचर (संस्कृत शिक्षा) परीक्षा 2024 | 28 से 31 दिसम्बर | 347 | 561472 |
| लाइब्रेरियन ग्रेड द्वितीय (स्कूल शिक्षा) 2024 | 16 फरवरी 2025 | 300 | 91830 |
| पब्लिक रिलेशन ऑफिसर परीक्षा 2024 | 23 मार्च 2025 6 33720 | 6 | 33720 |
| एग्रीकल्चर ऑफिसर परीक्षा 2024 | 20 अप्रैल 2025 25 10393 | 25 | 10393 |
| पीटीआई एंड लाइब्रेरियन (संस्कृत कॉलेज शिक्षा)2024 | 4 से 6 मई 2025 | 40 | 12173 |
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Dec 2025 15:31:54
शुद्ध सोना 500 रुपए कम होकर 1,36,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 400 रुपए टूटकर 1,27,200 रुपए प्रति...

Comment List