बिना सूचना SMS इमरजेंसी में मरीज रेफर करने पर लगेगी रोक, नई एसओपी होगी लागू

स्टाफ को भी अचानक मरीज पहुंचने पर व्यवस्थाएं करने में दिक्कत आती है

बिना सूचना SMS इमरजेंसी में मरीज रेफर करने पर लगेगी रोक, नई एसओपी होगी लागू
एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन संबद्ध अस्पतालों से बिना पूर्व सूचना गंभीर मरीजों को रेफर करने पर रोक लगाने के लिए नई एसओपी लागू। इसके तहत जनाना, महिला चिकित्सालय, कांवटिया और गणगौरी अस्पतालों को मरीज की हिस्ट्री, जांच रिपोर्ट और उपचार का विवरण भेजना होगा।

जयपुर। सवाई मानसिंह (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों से गंभीर मरीजों को बिना पूर्व सूचना एसएमएस हॉस्पिटल की इमरजेंसी में रेफर करने पर अब लगाम लगेगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत जनाना, महिला चिकित्सालय, कांवटिया और गणगौरी अस्पताल समेत अन्य संबद्ध अस्पतालों को मरीज रेफर करने से पहले निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। शिकायतों के बाद लिया निर्णय लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि संबद्ध अस्पतालों से गंभीर मरीजों और प्रसूताओं को बिना पूर्व सूचना एसएमएस इमरजेंसी भेज दिया जाता है। इससे मरीजों के इलाज में देरी और परिजनों को परेशानी होती है। साथ ही, इमरजेंसी स्टाफ को भी अचानक मरीज पहुंचने पर व्यवस्थाएं करने में दिक्कत आती है।

मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी और एसएमएस हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने इन शिकायतों को देखते हुए नई एसओपी जारी करने का निर्णय लिया है। इसके तहत मरीज की पूरी हिस्ट्री, जांच रिपोर्ट और अब तक दिए गए उपचार का विवरण निर्धारित प्रोफॉर्मा में भेजना होगा। संबद्ध अस्पतालों की इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की आवश्यक जांच और प्रारंभिक उपचार करना अनिवार्य होगा। केवल एसएमएस स्तर पर इलाज की जरूरत होने पर ही मरीज को रेफर किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जब तक न्याय नहीं, संघर्ष जारी रहेगा, एसआईआर पर राहुल गांधी का ऐलान जब तक न्याय नहीं, संघर्ष जारी रहेगा, एसआईआर पर राहुल गांधी का ऐलान
गांधी ने दिल्ली के त्रिलोकपुरी में जनसुनवाई के दौरान एसआईआर पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चार मतदान केंद्रों...
पीएम सूर्यघर योजना के तहत 3 लाख से अधिक घरों में लगाए सोलर, नागर ने कहा- एआई और नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण पर जोर
कितनी बार रोकेंगे, कितनों को रोकेंगे? वेणुगोपाल बोले- ज्ञानेश कुमार को हटाने तक नहीं थमेगा विपक्ष
एसओजी की बड़ी कार्रवाई, जगदीश विश्नोई के लिए पेपर सॉल्व करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार
नर्मदा नहर परियोजना ने अंतरराज्यीय जल सहयोग में पेश की नई मिसाल, भजनलाल ने मोदी के नेतृत्व को सराहा
Karnataka SIR : 52 चुनाव क्षेत्रों में 127 मतदाता 'गैर-भारतीय नागरिक' के रूप में चिह्नित, आवेदनों की पारदर्शिता पर सवाल
पंचायतीराज चुनाव : 413 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना, 28 अक्टूबर को होगा दूसरे चरण का मतदान