प्रदेश में नहीं रहेगा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर : सुबह शाम हल्की सर्दी, दिन और रात के पारे में आया उछाल

बारिश के कोई आसार नहीं 

प्रदेश में नहीं रहेगा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर : सुबह शाम हल्की सर्दी, दिन और रात के पारे में आया उछाल
चक्रवाती तूफान मुरासु का राजस्थान में कोई प्रभाव नहीं रहेगा। ऐसे में प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नहीं है। हालांकि तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा लेकिन तेज सर्दी पड़ने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।

जयपुर। चक्रवाती तूफान मुरासु का राजस्थान में कोई प्रभाव नहीं रहेगा। ऐसे में प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नहीं है। हालांकि तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा लेकिन तेज सर्दी पड़ने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में मध्य-पश्चिमी व आसपास के लगे दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु बना हुआ है। जो कि देर रात दक्षिण-पूर्वी आंध्र प्रदेश तट को पार कर गया है। इस चक्रवाती तूफान का राजस्थान में कोई प्रभाव नहीं होगा बल्कि राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस बीच सोमवार को जयपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सुबह शाम ठंडक का असर बना हुआ है, लेकिन दिन में तेज धूप और गर्मी का अहसास हुआ। इस बीच जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

महापौर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, शहर के कई बाजारों और सड़कों से हटाए अतिक्रमण महापौर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, शहर के कई बाजारों और सड़कों से हटाए अतिक्रमण
नगर निगम की ओर से वार्डवार स्वच्छता उत्सव अभियान के तहत सोमवार को वार्ड नंबर 48 में स्वच्छता उत्सव कार्यक्रम...
आवाज नहीं, बल्ले की गूंज से लिखी कामयाबी : राष्ट्रीय डेफ क्रिकेट में उपविजेता रही राजस्थान की टीम
नीलामी से पहले टीमों को मिली 2 दिन की राहत, आईपीएल रिटेंशन की समय सीमा 17 नवंबर तक बढ़ाई
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, 120 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बाढ़ का खतरा
पंचायत चुनाव का तीसरा चरण : किसके सिर सजेगा जीत का ताज, 10 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
दास प्रथा के लिए माफी मांग सकता है ब्रिटेन
दिवाली की तैयारी जोरों पर, सस्ते दीपक और लाइटिंग से सजावट आसान