स्कूलों में अब नहीं होंगी सर्दी की छुट्टियां

सर्दी की छुट्टियों की तारीख अब बदल सकती है

 स्कूलों में अब नहीं होंगी सर्दी की छुट्टियां

शिविरा पंचाग के अनुसार 25 से 31 दिसंबर तक सर्दी की छुट्टियां होती थीं। अब सरकार ने ये फैसला किया है कि सर्दी पड़ेगी, तभी छुट्टी होगी। चाहे वह कभी से भी हो। 

जयपुर। अब प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 25 दिसंबर से सर्दी की छुट्टियां नहीं होगी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नया आदेश जारी करते हुए कहा कि सर्दी पड़ेगी तभी छुट्टियां होंगी। अभी तक शिक्षा विभाग के शिविरा पंचाग के अनुसार 25 से 31 दिसंबर तक सर्दी की छुट्टियां होती थीं। अब सरकार ने ये फैसला किया है कि सर्दी पड़ेगी, तभी छुट्टी होगी। चाहे वह कभी भी हो। 

शिक्षा विभाग कर रहा मंथन 
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि शिक्षा विभाग मंथन कर रहा है कि जब कड़ाके की सर्दी पड़े, तो तभी स्कूलों को बंद किया जाए। बच्चों के पढ़ाई का नुकसान नहीं हो, माना यह भी जा रहा है कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए जाने वाले कैलेंडर में भी शीतकालीन अवकाश पर बदलाव हो सकता है। स्कूलों में शुरू होने वाले नए सेशन के दौरान बनने वाले नए कैलेंडर में सर्दी की छुट्टियों की तारीख अब बदल सकती है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रेन संचालन में बदलाव : भरूच स्टेशन पर बदला अजमेर-बांद्रा एक्सप्रेस का समय, यात्रियों को राहत ट्रेन संचालन में बदलाव : भरूच स्टेशन पर बदला अजमेर-बांद्रा एक्सप्रेस का समय, यात्रियों को राहत
उत्तर पश्चिम रेलवे ने अजमेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस के भरूच स्टेशन पर संचालन समय में बदलाव। 18 मई 2026...
किसानों की आत्महत्या मामला: कनार्टक भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा, सीएम सिद्दारमैया पर लगाया किसानों के शवों पर गारंटी की राजनीति का आरोप
ब्रेनडेड मरीज ओमप्रकाश ने 3 लोगों को दी नई जिंदगी : SMS अस्पताल में सफल अंगदान, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दिल्ली पहुंचाई गईं किडनियां
ट्रंप का दावा : ईरान के साथ सैन्य संघर्ष, द्वितीय विश्व युद्ध और वियतनाम युद्ध जैसे ऐतिहासिक युद्धों की तुलना में काफी छोटा, साझा किया चार्ट- ईरान एक्सकर्शन दिया नाम
तमिलनाडु सरकार गठन पर सियासी घमासान: मणिकम टैगोर का पलटवार ; बोले-कांग्रेस ने टीवीके को दिया था समर्थन, विपक्ष कर रहा गठबंधन तोड़ने और एकता कमज़ोर करने की कोशिश
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में गिरावट: बैंकों और वित्तीय कंपनियों पर दबाव, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
कांग्रेस अध्यक्ष का केंद्र पर हमला: महिला सुरक्षा पर एनसीआरबी आंकड़ों ने खोली सरकार की पोल, आदिवासियों के खिलाफ अपराधों में वृद्धि का लगाया आरोप