बेसमेंट में डूबने से जयपुर में तीन की मौत, मुख्यमंत्री ने की पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा 

बेसमेंट में डूबने से जयपुर में तीन की मौत, मुख्यमंत्री ने की पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा 

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर शहर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में बेसमेंट में पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत पर पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर शहर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में बेसमेंट में पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत पर पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही कम ने भारी वर्षा से हुई जनहानि पर तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए है। आम जन की तुरंत सहायता की जाए, किसी प्रकार की लापरवाही ना हो। 

सीएम ने आपदा प्रबंधन को भी चुस्त दुरुस्त रहने के निर्देश दिए है। जयपुर में आज भारी बारिश के कारण सीकर रोड स्थित वीकेआई मे पानी में डूबने से हुई मौत पर मुख्यमंत्री ने सहायता के निर्देश दिए है। मृतक कमल शाह  पुत्र बैजनाथ उम्र 23, पुजा सैनी पुत्री अशोक सैनी उम्र 19 और पूर्वी सैनी पुत्री हटवारू सैनी उम्र 6 मकान न 94 -95 ध्वज नगर वार्ड न 5 जयपुर, सभी बिहार आरा के निवासी है। इनके परिजनों को तुरंत सहायता 4-4 लाख आपदा राहत से एंव 1-1 लाख रूपए मुख्यमंत्री सहायता कोष से कुल 5-5 लाख की सहायता की मंज़ूरी दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : सोना और चांदी हुए सस्ते, जानें अब क्या है भाव सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : सोना और चांदी हुए सस्ते, जानें अब क्या है भाव
सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के दामों में गिरावट दर्ज। चांदी 2,300 रुपये गिरकर 2,63,700 रुपये प्रति किलो पर आ...
61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में 
यह तो सरासर लापरवाही है, 5 दिनों से टूटी पड़ी नहर की दीवार
पूर्वोत्तर भारत में भी सक्रिय होने की तैयारी में सपा : असम चुनाव में उतरने की रणनीति पर कर रही काम, अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में उम्मीदवार उतार सकती है पार्टी; अखिलेश यादव करेंगे चुनाव-प्रचार
आम राजा अल्फांसो अप्रैल में देगा दस्तक, महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी से होगी आवक
ईरानी युद्धपोत के चालक दल और नागरिक कोच्चि से रवाना : कोलंबो से आया विशेष चार्टर्ड विमान, केरल में था उनका अस्थायी प्रवास
अमेरिका ने की घोषणा : ईरानी नेतृत्व की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक करोड़ डॉलर का ईनाम, ईरान की सत्ता और सैन्य तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अधिकारियों को किया लक्षित