कृषि भूमि पर बसाई जा रही तीन अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

कब्जा अतिक्रमण कर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया

कृषि भूमि पर बसाई जा रही तीन अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने जोन 10 में कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही तीन कॉलोनियों को ध्वस्त किया।

जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने जोन 10 में कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही तीन कॉलोनियों को ध्वस्त किया। इसके साथ ही जोन 13 स्थित अचरोल में रामगढ़ बांध के बहाव क्षेत्र में तीन बीघा भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया। महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया को जोन 10 स्थित ग्राम जामडोली आगरा रोड पर करीब पांच बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर बिना स्वीकृति के सत्यम् एन्कलेव नाम से बसाई जा रही अवैध कॉलोनी के निर्माणों को ध्वस्त किया। इसी प्रकार सुमेल रोड पर करीब दो बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर कौशल्या विहार नाम से और मित्तल कॉलेज के पीछे करीब तीन बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों में किए गए निर्माणों को ध्वस्त किया।

उन्होंने बताया कि जोन 13 स्थित ग्राम अचरोल में करीब तीन बीघा रामगढ़ बांध के बहाव क्षेत्र की भूमि के खसरा नं. 605, 610, 611, 612, 613, 614, 615, 619, 612/6896 एवं 2664 पर कब्जा अतिक्रमण कर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान शुरू एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान शुरू
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित सोसाइटी में एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत...
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया मिड-डे मील मेन्यू लागू; छात्रों को मिलेगा मौसमी फल
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प
चीन ने दिखाया हाईटेक कृषि रोबोट: 108 मैकेनिकल हाथों से करेगा कपास की कटाई, इंसानों से 120 गुना तेज दावा
जंतर-मंतर पर छात्रों ने पेश की मिसाल, प्रदर्शन खत्म होते ही खुद उठाया पूरा कचरा, वायरल वीडियो ने जीता दिल
भारत टैक्सी का शुभारंभ: 30 हजार सारथी और 7 लाख ग्राहक जुड़े, सहकारिता मॉडल पर सीएम ने जताया भरोसा
झारखंड के पांच छात्रों का कमाल: अब रोबोट करेगा शिवगंगा तालाब की सफाई, श्रावणी मेले में दिखेगी नई तकनीक