72 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : तीन लोग गिरफ्तार, खाली प्लाट में गंदे नाले के समीप मिला था सड़ागला शव

रामप्रसाद बोहरा रैगर शक के घेरे में

72 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : तीन लोग गिरफ्तार, खाली प्लाट में गंदे नाले के समीप मिला था सड़ागला शव

गिर्राज के साथ दीपू व शेखर ने बुद्धिप्रकाश को शेखर की बाइक पर बिठाया और उसके फोन को कब्जे में ले लिया।

दूदू। मौखमपुरा थाना पुलिस ने 72 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में महलां में आई बारात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपअधीक्षक दीपक खंडेलवाल ने बताया कि 19 अप्रैल को महलां में विराट सिटी के खाली प्लाट में गंदे नाले के समीप एक सड़ागला शव मिला था। मृतक की पहचान महलां निवासी बुद्धिप्रकाश (25) पुत्र जगदीश प्रसाद के रुप में हुई थी। जो कि 16 अप्रैल से ही ग्राम महलां से गुम था। परिजनों ने 17 अप्रैल को थाना मौखमपुरा पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव के मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया। पूछताछ से यह पता चला कि उस दिन गांव में एक परिवार में दो बारात आई थी। मृतक बुद्धिप्रकाश वहां परोसगारी का कार्य कर रहा था। शादी में शामिल कुछ लोगों से पूछताछ में सामने आया कि मृतक बुद्धिप्रकाश का परोसगारी के समय कुछ युवकों से विवाद हुआ था तथा मृतक को कुछ लोगों द्वारा एक तरफ ले जाते हुए भी देखा था। सीसीटीवी फुटेज में भी एक बाइक पर तीन चार लड़के बैठे नजर आए और बाइक तेजी से गांव से बाहर की तरफ जाती हुई नजर आई। बारीकी से विश्लेषण किया गया तो कुछ संदिग्धों के नाम व चेहरे सामने आए। जिन्हें थाने पर लाकर पूछताछ की गई तथा मानसिक रूप से उनकी बाडी लेंग्वेज को गौर किया तो रामनगर निवासी गिर्राज रैगर (19) पुत्र रामप्रसाद बोहरा रैगर को शक के घेरे में पाया।

जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। गिर्राज बोहरा से पूछताछ में सामने आया कि बुद्धिप्रकाश करीब 2 साल पूर्व उसकी बहन से बात करता था। जिसको लेकर बुद्धिप्रकाश व गिर्राज का विवाद हुआ था। बारात में बुद्धिप्रकाश व गिर्राज का विवाद हो गया। गिर्राज ने उसको धमकी दी कि तुझे देख लूंगा। गिर्राज के साथ दीपू व शेखर ने बुद्धिप्रकाश को शेखर की बाइक पर बिठाया और उसके फोन को कब्जे में ले लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरएएस-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी : बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, 2391 अभ्यर्थी वरीयता सूची में शामिल आरएएस-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी : बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, 2391 अभ्यर्थी वरीयता सूची में शामिल
आरपीएससी ने आरएएस परीक्षा-2024 का फाइनल परिणाम जारी, 2391 अभ्यर्थी मेरिट सूची में शामिल। बाड़मेर के दिनेश विश्नोई टॉपर। भर्ती...
खराब मौसम के बीच जयपुर बना सहारा : 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग, बाद में सुरक्षित रवाना
कापरेन में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से नल सूखे
888 में से 229 सैंपल फेल, 10.75 लाख का वसूला जुर्माना
करोड़ों की सरकारी जमीन अभी भी अतिक्रमियों के कब्जे में, जानें पूरा मामला
वसूली पर ध्यान, खतरे में यात्रियों की जान
ट्रंप का दावा : होर्मुज जलडमरूमध्य फिर कभी बंद न करने पर ईरान सहमत, कहा- दुनिया के लिए एक महान और शानदार दिन