रंगमंच के जरिए भूगोल की पाठशाला, छात्राओं ने अभिनय से पर्यावरण और प्रकृति का महत्व समझाया

नदियाँ मानवजनित प्रदूषण के दुष्प्रभावों को उजागर

रंगमंच के जरिए भूगोल की पाठशाला, छात्राओं ने अभिनय से पर्यावरण और प्रकृति का महत्व समझाया
जयपुर के शहीद लेफ्टिनेंट अभय पारीक राजकीय बालिका विद्यालय में "शिक्षा में रंगमंच" कार्यशाला के तहत 'भूगोल का भूचाल' नाटक का सफल मंचन हुआ। 11वीं की भूगोल पाठ्यपुस्तक पर आधारित प्रस्तुति में छात्राओं ने हिमालय, गंगा और गोदावरी जैसे पात्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और संतुलित विकास का प्रभावी संदेश दिया।

जयपुर । प्रयागराज स्थित उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में शहीद लेफ्टिनेंट अभय पारीक राजकीय बालिका विद्यालय, गांधी नगर, जयपुर में "शिक्षा में रंगमंच" कार्यशाला के अंतर्गत तैयार नाटक भूगोल का भूचाल का सफल मंचन विद्यालय के गार्गी सभागार में किया गया। यह कार्यशाला क्यूरियो टीम के गगन मिश्रा के निर्देशन एवं समर्थ शांडिल्य के सहयोग से चली, जिसमें 11वीं कक्षा की भूगोल पाठ्यपुस्तक के अध्याय-2 "भू-आकृति विज्ञान" पर आधारित यह नाटक तैयार किया गया।

नाटक में हिमालय और पश्चिमी घाट मानव रूप में अपनी भौगोलिक विशेषताओं और पर्यावरणीय महत्व को दर्शाते हैं, जबकि गंगा और गोदावरी नदियाँ मानवजनित प्रदूषण के दुष्प्रभावों को उजागर करती हैं। अंत में एक प्रभावशाली कोरस के माध्यम से मनुष्य प्रकृति के साथ संतुलित विकास का संकल्प लेता है। इस प्रस्तुति में भारती वर्मा, स्वाति, अंजली, नीलम, सलोनी, रिया कुमारी, सरिता, राधिका, संजना, गहना, आँचल, नेहा वैष्णव, वंशिका सहित कुल 25 छात्राओं ने पहली बार अभिनय करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रयास से भूगोल की जटिल अवधारणाओं को रोचक और अनुभवात्मक ढंग से सीखने में विद्यार्थियों को विशेष सहायता मिली।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक