सामूहिक बलात्कार को लेकर टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर निशाना : अपराधियों के हौसले बुलंद, कानून व्यवस्था में सरकार विफल

जब सरकार ही सोती रहे, तो अपराधी बेखौफ हो जाते हैं

सामूहिक बलात्कार को लेकर टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर निशाना : अपराधियों के हौसले बुलंद, कानून व्यवस्था में सरकार विफल

सीकर में दिन दहाड़े नाबालिग से सामूहिक बलात्कार की घटना पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कानून व्यवस्था को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

जयपुर। सीकर में दिन दहाड़े नाबालिग से सामूहिक बलात्कार की घटना पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कानून व्यवस्था को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। जूली ने कहा है कि जब सरकार ही सोती रहे, तो अपराधी बेखौफ हो जाते हैं। राजस्थान की भाजपा सरकार और गृह मंत्री भजनलाल शर्मा पूरी तरह विफल हो चुके हैं। प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े मासूम बच्चियों को निशाना बनाया जा रहा है। सीकर की यह घटना दिल दहला देने वाली है, जो यह साबित करती है कि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम रही है। 

भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन हकीकत यह है कि आज बहन-बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जिस प्रदेश में मुख्यमंत्री खुद गृह मंत्री भी हों, वहां ऐसी घटनाओं का होना बेहद शर्मनाक है। अपराधियों को सरकार का कोई डर नहीं रह गया है, क्योंकि प्रशासनिक ढांचे को कमजोर कर दिया गया है। मैं इस जघन्य अपराध की घोर निंदा करता हूं और मांग करता हूं कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू