तिल द्वादशी 26 को : जल में तिल डालकर नहाने से हो जाता है तीर्थ स्नान, द्वादशी तिथि पर तिल दान करने का भी बड़ा महत्व 

नारद और स्कंद पुराण के मुताबिक माघ महीने की 

तिल द्वादशी 26 को : जल में तिल डालकर नहाने से हो जाता है तीर्थ स्नान, द्वादशी तिथि पर तिल दान करने का भी बड़ा महत्व 

नारद और स्कंद पुराण के मुताबिक माघ महीने की द्वादशी तिथि पर तिल दान करने का भी महत्व बताया गया है।

जयपुर। इस सप्ताह 26 जनवरी को माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। इस दिन तिल का सेवन, दान और हवन करने की परंपरा रही है। पुराणों में द्वादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा का विधान बताया गया है। नारद और स्कंद पुराण के मुताबिक माघ महीने की द्वादशी तिथि पर तिल दान करने का भी महत्व बताया गया है। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर तीर्थ स्नान किया जाता है। यदि यह संभव न होतो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर नहा सकते हैं। इसके बाद तिल के जल से भगवान विष्णु का अभिषेक किया जाता है और अन्य पूजन सामग्री के साथ तिल भी चढ़ाए जाते हैं। पूजा के बाद तिल का ही भोग लगाया जाता है और उसका प्रसाद लिया जाता है। ज्योतिष ग्रंथों के मुताबिक बारहवीं तिथि यानी द्वादशी के स्वामी भगवान विष्णु हैं। इस दिन रविवार रहेगा, जो भगवान विष्णु और सूर्य से संबंधित हैं। ऐसी मान्यता है कि  इस दिन किए गए व्रत और स्नान, दान का कई गुना पुण्य फल मिलेगा। 

तिल दान के लाभ
कुण्डली विश्लेषक डॉ.अनीष व्यास ने बताया कि तिल द्वादशी के दिन तिल दान करने से जीवन में व्याप्त सभी परेशानियों का अंत होता है। तिल द्वादशी को तिल दान करने से दु:ख, दर्द, दुर्भाग्य और कष्टों से मुक्ति मिलती है। तिल द्वादशी के दिन तिल युक्त पानी से स्रान करना चाहिए। इससे व्यक्ति के सभी पाप कट जाते हैं। 

तिल द्वादशी का व्रत करने से फायदा
 तिल द्वादशी व्रत करने से हर तरह का सुख और वैभव मिलता है। ये व्रत कलियुग के सभी पापों का नाश करने वाला व्रत माना गया है। पदम पुराण में बताया गया है कि इस व्रत में ब्राह्राण को तिलों का दान, पितृ तर्पण, हवन, यज्ञ करने से अश्वमेध यज्ञ करने जितना फ ल मिलता है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग द्वारा "एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026" का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को इसका...
गणगौर पूजन का शुभारंभ, युवतियां सुबह-सुबह करने लगीं ईसर-गणगौर की पूजा
जयपुर दक्षिण पुलिस की साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई: 57% शिकायतों का निस्तारण, 30 लाख के 121 मोबाइल बरामद
भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
रनवे टच करते ही फिर उड़ी फ्लाइट, 12 मिनट तक हवा में अटकी रहीं 147 यात्रियों की सांसें
प्रदेश में पारा 40 डिग्री के नजदीक: अभी और बढ़ेगा तापमान, जानें क्यों बढ़ी अचानक इतनी गर्मी ?
यूरोपीय देशों का बड़ा फैसला: ड्रोन हमले के बाद साइप्रस की ओर भेजेंगे नौसेना, जानिए युद्ध में अब किसकी होगी एंट्री?