टाइगर सफारी में गाड़ी का टायर धंसा : 30 मिनट तक फंसे रहे पर्यटक, पर्यटक ने बनाए वीडियो; वन विभाग के स्टॉफ ने कराए डिलीट

कहीं टाइगर वापस ना आ जाए

टाइगर सफारी में गाड़ी का टायर धंसा : 30 मिनट तक फंसे रहे पर्यटक, पर्यटक ने बनाए वीडियो; वन विभाग के स्टॉफ ने कराए डिलीट

खढ्ढे में फंसे व्हीकल से नीचे उतारकर करीब कुछ मीटर दूर खड़े दूसरे सफारी व्हीकल में बिठाया गया। इस दौरान पर्यटकों को डर लगा कि कहीं टाइगर वापस ना आ जाए।

जयपुर। पर्यटन सीजन के चलते नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क और यहां स्थित टाइगर सफारी करने के लिए पर्यटकों आ रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो रविवार का बताया जा रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित टाइगर सफारी में सफारी व्हीकल ट्रैक के आसपास धंस गया। वीडियो में बताया गया कि करीब 30 मिनट तक पर्यटक इसी गाड़ी में रहे, इस दौरान गाड़ी से कुछ दूरी पर टाइगर बैठा था। करीब 20 से 25 मिनट बैठे रहने के बाद टाइगर वहां से चला गया। वन विभाग की टीम करीब 30 मिनट बाद पहुंची। इसके बाद बीच खढ्ढे में फंसे व्हीकल से नीचे उतारकर करीब कुछ मीटर दूर खड़े दूसरे सफारी व्हीकल में बिठाया गया। इस दौरान पर्यटकों को डर लगा कि कहीं टाइगर वापस ना आ जाए।

अधिकारियों ने नहीं उठाया फोन
इस संबंध में जब नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के एसीएफ देवेन्द्र सिंह राठौड़ और रेंजर शुभम शर्मा को फोन कर किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। साथ ही व्हाट्सएप पर मैसेज कर जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की। एसीएफ देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने मैसेज देखने के बाद भी मामले के संबंध में जानकारी नहीं दी। 

वीडियो में रेंजर और फोरेस्ट के स्टाफ ने ट्यूरिस्ट से गाड़ी फंसने के वीडियोज को डिलीट करवाए। स्थिति को देखते हुए इन्हें डिलीट कर बाद में इन्हें रिकवर किया, ताकि सच्चाई लोगों तक पहुंच सके। हालांकि दैनिक नवज्योति इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Tags: tiger

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एलपीजी की कमी की आशंका पर कर्नाटक कांग्रेस ने केंद्र की विदेश नीति को ठहराया जिम्मेदार, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण स्थिति हो सकती है और भी गंभीर एलपीजी की कमी की आशंका पर कर्नाटक कांग्रेस ने केंद्र की विदेश नीति को ठहराया जिम्मेदार, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण स्थिति हो सकती है और भी गंभीर
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कमर्शियल एलपीजी की किल्लत के लिए केंद्र की विदेश नीति को दोषी बताया। उन्होंने...
Weather Update : प्रदेश में गर्मी और लू का प्रकोप, 14 मार्च से बारिश के आसार 
मुख्यमंत्री ने राजस्थान कृषि उपज मण्डी प्रांगण भूमि अर्जन नीति का किया अनुमोदन : मंडियों और यार्डों का तेजी से होगा विकास, भूमि अर्जन प्रक्रिया होगी पारदर्शी और सुव्यवस्थित
जापान के पेपर मिल में भीषण हादसा: गैस रिसाव से छह कर्मचारियों की हालत गंभीर, बचाव व राहत कार्य जारी
पैनासोनिक ने पेश की नई एसी रेंज, कीमत 32 हजार से शुरू
सोने चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी 11,500 रुपए और शुद्ध सोना 700 रुपए महंगा 
ट्रंप के बयान के बाद गिरावट से उबरे शेयर बाजार: 640 अंक की मजबूती के साथ सेंसेक्स 78,205 पर बंद, जानें वो कारण जिससे बाजार में अचानक आई तेजी