डॉ. किरोड़ी ने कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड के कृषि मंत्री ने की मुलाकात, कहा- सोलर पम्प स्थापना में राजस्थान देश के प्रथम तीन राज्यों में एक

बीज उत्पादन, जीआई टैग, जैतून और मिलेट्स उत्पादन पर चर्चा की

डॉ. किरोड़ी ने कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड के कृषि मंत्री ने की मुलाकात, कहा- सोलर पम्प स्थापना में राजस्थान देश के प्रथम तीन राज्यों में एक

कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि सोलर पम्प संयंत्र स्थापना में हमारा प्रदेश देश के प्रथम तीन राज्यों में से एक है और मिलेट्स उत्पादन में भी सर्वोपरि है

जयपुर। कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि सोलर पम्प संयंत्र स्थापना में हमारा प्रदेश देश के प्रथम तीन राज्यों में से एक है और मिलेट्स उत्पादन में भी सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम से कम करने के साथ ही नैनो यूरिया और डीएपी के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। 

पंत कृषि भवन में उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात के दौरान कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. मीणा ने बताया कि सरकार की ओर से अधिक से अधिक कृषि उत्पादों को जीआई टैग दिलाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को जीआई टैग प्राप्त फसलों का उचित मूल्य मिल सकेगा और प्रदेश का कृषक आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेगा। इस दौरान दोनों राज्यों के कृषि मंत्रियों ने एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट, ऑर्गेनिक खेती, बीज उत्पादन, जीआई टैग, जैतून और मिलेट्स उत्पादन पर चर्चा की। उत्तराखंड कृषि मंत्री जोशी ने बताया कि वहां नेचुरल फार्मिंग, औषधिय पौधे, सुगंधित फूल, शहद और ड्रेगन, नट फू्रट आदि की अच्छी पैदावार होती है, जिनमें से जलवायु अनुकूल पौधों की किस्मों को राजस्थान में भी लगाया जा सकता है। उन्होंने राजस्थान से एक प्रतिनिधि मंडल को उत्तराखंड और उत्तराखंड से एक प्रतिनिधि मंडल को राजस्थान में भेजने का भी प्रस्ताव रखा। प्रतिनिधि मंडल एक दूसरे राज्य की योजनाओं व उत्पादित की जा रही फसलों व फलों का अध्ययन कर अपने-अपने राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं को अपनाकर किसान हित में कार्य कर सकेंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को 31 मार्च तक नहीं मिलेगी छुट्टी : सरकार ने लगाई रोक, अत्यावश्यक परिस्थिति में ही अवकाश का उपभोग करें सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को 31 मार्च तक नहीं मिलेगी छुट्टी : सरकार ने लगाई रोक, अत्यावश्यक परिस्थिति में ही अवकाश का उपभोग करें
वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को देखते हुए राज्य सरकार ने 31 मार्च 2026 तक अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश और प्रशिक्षण...
आज का भविष्यफल     
भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक दिवस पर 18 किमी लम्बी रथयात्रा निकली, भगवान आदिनाथ के जीवन चरित्र को दर्शाती झांकियां
निगम का हीट एक्शन प्लान : आमजन को मिलेगी तपती गर्मी से राहत, महिला हाउसिंग ट्रस्ट और नगर निगम ने किया तैयार
ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप