स्टेट हाईवे पर फास्टैग से टोल वसूली जल्द आएगी नई टोल नीति-2024

प्रमुख सचिव ने कहा : टोल कलेक्शन में पारदर्शिता लाने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे

स्टेट हाईवे पर फास्टैग से टोल वसूली जल्द आएगी नई टोल नीति-2024

गुप्ता ने कहा कि किसी भी मार्ग पर गाड़ियों के गणना संबंधी ठेकों को भी अब केवल प्रतिष्ठित कंपनियों को ही दिया जा सकेगा।

जयपुर। राज्य के स्टेट हाईवे पर टोल कलेक्शन मे पारदर्शिता लाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग सभी टोल प्लॉजा पर फास्टैग से शुल्क लिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने आरएसआरडीसी को सख्त निर्देश जारी कर दिया है। विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीण गुप्ता ने बताया कि आरएसआरडीसी राज्य भर में 105 टोल प्लाजा संचालित करती है। इनमें से 70 टोल प्लॉजा पर अब फास्टैग के जरिए टोल कलेक्शन का काम किया जा रहा है। अन्य टोल प्लाजा पर भी मशीनरी लगाने, कलेक्शन को बैंक से जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है। तीन टोल नाकों पर आरएसआरडीसी टोल कलेक्शन का बंद कर चुकी है। उन्होंने कहा कि सभी 105 टोल बूथ पर जल्द ही केवल फास्टैग के जरिए ही टोल लिया जाएगा। गुप्ता ने बताया कि राज्य की नई टोल नीति 2024 का कार्य भी प्रगति पर है। नई टोल नीति में टोल कलेक्शन में पारदर्शिता लाने के लिए विशेष नीतिगत कदम उठाए जाएंगे।

24 घंटे सीसीटीवी सर्वेलेंस की सुविधा
उन्होंने कहा कि सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग से टोल कलेक्शन, ओवरलोड गाड़ियों की लाईव तुलाई और चौबीस घंटे सीसीटीवी सर्वेलेन्स को जरूरी करने के प्रावधान पर विचार किया जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि किसी भी मार्ग पर गाड़ियों के गणना संबंधी ठेकों को भी अब केवल प्रतिष्ठित कंपनियों को ही दिया जा सकेगा। गुप्ता ने कहा कि टोल-कलेक्शन के काम में राज्य सरकार को किसी भी प्रकार की राजस्व हानि होने की स्थिति में ठेकेदारों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना