पर्यटकों की राह रोकी : टूरिस्ट वाहनों को महल की ओर जाने से रोका जा रहा, देशी-विदेशी सैलानी मायूस लौटे

सामने आमेर महल था, लेकिन वे वहां तक पहुंच नहीं सके

पर्यटकों की राह रोकी : टूरिस्ट वाहनों को महल की ओर जाने से रोका जा रहा, देशी-विदेशी सैलानी मायूस लौटे
विश्व धरोहर आमेर महल में जीप संचालन विवाद के चलते पुलिस ने टूरिस्ट वाहनों की आवाजाही रोकी, देशी-विदेशी पर्यटकों को परेशानी। कई पर्यटक महल पहुंचे बिना लौटे। करीब एक माह से जीप संचालन को लेकर विवाद जारी।

जयपुर। विश्व धरोहर आमेर महल में पर्यटन सीजन जोर पकड़ते ही जीप संचालन विवाद ने एक बार फिर पर्यटकों की परेशानी बढ़ा दी। स्थानीय विवाद के बीच पुलिस ने टूरिस्ट वाहनों की महल की ओर आवाजाही रोक दी। इससे आमेर पहुंचे कई देशी-विदेशी पर्यटक रास्ते में ही रुक गए, जबकि कुछ को बिना महल देखे लौटना पड़ा। सबसे निराशाजनक स्थिति यह रही कि पर्यटकों के सामने आमेर महल था, लेकिन वे वहां तक पहुंच नहीं सके। सात समंदर पार से आए विदेशी सैलानियों ने भी अचानक लगी रोक के कारण अपना कार्यक्रम प्रभावित होने की बात कही। मनीष सोनी हत्याकांड के बाद करीब एक माह से आमेर में जीप संचालन को लेकर विवाद अलग-अलग रूप में सामने आ रहा है। कभी जीप संचालन बंद हुआ तो कभी विरोध प्रदर्शन की स्थिति बनी। रविवार को भी जीप संचालन बंद कराया गया था, जबकि मंगलवार को भी संचालन बंद रहने की जानकारी है।

पर्यटकों की परेशानी सामने आने पर आमेर महल अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी सहित संबंधित अधिकारियों को घटनाक्रम की जानकारी दी। पर्यटन सीजन में बार-बार ऐसी स्थिति बनने से आमेर की पर्यटन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, मंगलवार से टैक्सी गाड़ियों को महल की पार्किंग तक जाने दिया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉर्म-7 विवाद: खड़गे ने थोक आवेदनों को लेकर राजग नेताओं से पूछे सवाल, बोले- राजनीतिक दल के आधिकारिक लेटरहेड पर क्यों किया जा रहा जमा ? फॉर्म-7 विवाद: खड़गे ने थोक आवेदनों को लेकर राजग नेताओं से पूछे सवाल, बोले- राजनीतिक दल के आधिकारिक लेटरहेड पर क्यों किया जा रहा जमा ?
कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए 'फॉर्म-7' के थोक दुरुपयोग पर राजग...
तिल-जल से तर्पण भी श्राद्ध का विकल्प, गाय को चारा खिलाने का भी विधान
राज्य युद्ध पुस्तक होगी अपडेट, काउंटर-ड्रोन तकनीक से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
जयपुर एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की मॉकड्रिल, सीआईएसएफ ने संभाला मोर्चा
कोटा मेडिकल कॉलेज में किडनी फेल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल
केन्या में इबोला से पहली मौत की पुष्टि, डीआर कांगो से लौटे मरीज की नैरोबी में मौत
वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे डीके शिवकुमार, बोले-कोई ताकत नहीं दबा सकती आवाज