परिवहन विभाग अन्य राज्यों के ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन का करेगा अध्ययन

राज्य सेवा में होने पर प्राथमिकता आदि शामिल हैं

परिवहन विभाग अन्य राज्यों के ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन का करेगा अध्ययन
भाजपा शासित राज्यों में अपनाई जा रही नीति का अध्ययन कर प्रदेश में एटीएस के लाइसेंस जारी करने पर फैसला होगा। फिलहाल प्रदेश में दो ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन संचालित हैं। 

जयपुर। प्रदेश में ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए परिवहन विभाग ने अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग ने डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के निर्देश पर एक टीम भी गठित की है।कमेटी के सदस्य प्रदेश में एटीएस खोलने के लिए दूसरे राज्यों की नीति का अध्ययन करेंगे। विभाग ने अतिरिक्त आयुक्त कुसुम राठौड़ के नेतृत्व में कमेटी गठित की है। कमेटी गुजरात, यूपी, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में अध्ययन करेगी। भाजपा शासित राज्यों में अपनाई जा रही नीति का अध्ययन कर प्रदेश में एटीएस के लाइसेंस जारी करने पर फैसला होगा। फिलहाल प्रदेश में दो ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन संचालित हैं। 

ट्रांसफर पॉलिसी भिजवाई
विभाग ने एसीएस श्रेया गुहा को ट्रांसफर पॉलिसी का तैयार ड्राफ्ट भिजवा दिया है। पॉलिसी में तीन साल से अधिक एक जिले में पदस्थापित नहीं रहने, दुबारा जिले में पांच साल बाद पदस्थापित होने, परफॉर्मेंस आधार पर ट्रांसफर किए जाने, गंभीर बीमारियों के आधार पर ट्रांसफर में प्राथमिकता, पति-पत्नी को राज्य सेवा में होने पर प्राथमिकता आदि शामिल हैं। 

कमिश्नर के निरीक्षण के बाद कार्रवाई
मुख्यालय में परिवहन आयुक्त डॉ. मनीषा अरोडा के निरीक्षण के बाद प्रशासनिक शाखा के श्याम सिंह राजपुरोहित को फाइलों की पेंडेंसी पर नोटिस दिया गया है। अरोड़ा ने सभी कार्मिकों को फाइलों की पेंडेंसी कम करने के निर्देश दिए हैं। 

 

Read More नीति आयोग बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने रखा ‘विकसित राजस्थान-2047’ का विजन, 2029 तक 350 बिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

Tags: transport

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल, विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया, नई दरें आज से लागू केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल, विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया, नई दरें आज से लागू
सरकार ने डीजल के निर्यात पर उत्पाद शुल्क 50 पैसे बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। विमान ईंधन...
टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना
सोमवती अमावस्या पर छोटीकाशी रही भक्ति में लीन : मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बी.के. हरिप्रसाद
हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 262 अंक की बढ़त के साथ 76,526.77 पर खुला 
जयपुर एयरपोर्ट : उड़ते विमान में यात्री की तबीयत बिगड़ी, जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी : 3 गिरफ्तार, 36 किलो तैयार माल जब्त, कीमत 72 करोड़