होली पर सफर होगा मुश्किल, लंबी दूरी की ट्रेनें हुई फुल

हवाई यातायात के किराए में किराए में बढ़ोतरी कर दी

होली पर सफर होगा मुश्किल, लंबी दूरी की ट्रेनें हुई फुल

रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। ट्रेनों में सीटें फुल होने से हवाई यातायात के किराए में किराए में बढ़ोतरी कर दी है।

जयपुर। होली के त्योहार में अभी 2 सप्ताह से अधिक का समय है, लेकिन लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षित सीटें फुल होने से यात्रियों का सफर मुश्किल होगा। लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षित सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं और अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग सूची 200 से 300 के पार पहुंच गई है। जयपुर से मुंबई, कोलकाता, गुहावटी, बेगुसराय, न्यूजलपाईगुडी, पटना, कटिहार, दरभंगा, लखनऊ, समस्तीपुर और वाराणसी जैसे प्रमुख मार्गों पर चलने वाली ट्रेनों में टिकट मिलना बेहद कठिन हो गया है। हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करने के साथ ही नई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की प्लानिंग कर रहा है और समय रहते रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। ट्रेनों में सीटें फुल होने से हवाई यातायात के किराए में किराए में बढ़ोतरी कर दी है।

पूर्वी भारत की ट्रेनों में रहता है यातायात का दबाव

त्योहारी सीजन में दक्षिण भारत के साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री भार रहता है। ऐसे में रेलवे प्रशासन भी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल विभिन्न शहरों के लिए सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारियों में जुटा है।

ट्रेनों की बढ़ाई जाएगी संख्या

Read More विधायक जयकृष्ण पटेल ने उठाया ट्राइबल एरिया में भर्ती नही होने का मुद्दा, गजेंद्र खींवसर ने कहा-आगामी 25000 भर्तियों में दी जाएगी ट्राइबल एरिया को प्राथमिकता

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि होली के त्योहार पर ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री भार के चलते अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करने के साथ ही अतिरिक्त डिब्बे भी नियमित ट्रेनों में लगाए जाते है। उन्होंने बताया कि होली के त्योहार पर गत वर्ष 71 ट्रेनों का संचालन किया गया था, लेकिन इस वर्ष ट्रेनों में संख्या और बढ़ाई जाएगी।

Read More खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल

 

Read More राजस्थान विधानसभा में उठा लाडपुरा में स्मारकों के सरंक्षण का मुद्दा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा-चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags: traveling

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह