विधानसभा में उठा आदिवासी मुद्दा : विधायक थावरचंद ने कहा- घोषणाएं बहुत, ज़मीन पर कुछ नहीं

आदिवासी समाज के साथ बार-बार धोखा हो रहा

विधानसभा में उठा आदिवासी मुद्दा : विधायक थावरचंद ने कहा- घोषणाएं बहुत, ज़मीन पर कुछ नहीं

राज्यपाल के अभिभाषण पर गुरुवार को विधानसभा में हुई बहस के दौरान धरियावद विधायक थावरचंद ने आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों को उठाया। कहा कि बजट में हर बार आदिवासियों के लिए लाखों की घोषणाएं की जाती, लेकिन धरातल पर उनका असर दिखाई नहीं देता और आदिवासी समाज के साथ बार-बार धोखा हो रहा।

जयपुर। राज्यपाल के अभिभाषण पर गुरुवार को विधानसभा में हुई बहस के दौरान धरियावद विधायक थावरचंद ने आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि बजट में हर बार आदिवासियों के लिए लाखों की घोषणाएं की जाती हैं, लेकिन धरातल पर उनका असर दिखाई नहीं देता और आदिवासी समाज के साथ बार-बार धोखा हो रहा है। थावरचंद ने कहा कि आज भी कई आदिवासी परिवारों को उनकी जमीन का मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। उन्होंने झालावाड़ में स्कूल हादसे का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि आश्रितों को शिक्षा विभाग की ओर से मुआवजे के रूप में बकरियां दी गईं, जो बेहद शर्मनाक है।

उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा कि आज भी बच्चे तीन से चार किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। हर साल लाखों पेड़ लगाने के दावों पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि वास्तविक स्थिति अलग है। विधायक ने डूंगरी बांध का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके नाम पर हजारों परिवारों को उजाड़ने की बात की जा रही है, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन किसी को नाजायज तरीके से परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आदिवासियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर परेशान करने का भी आरोप लगाया और कहा कि विकास के नाम पर आदिवासी समुदाय को उजाड़ा जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर