शादी से लौटते समय दो युवकों को मारी गोली : 4 साल पहले भी एक्स गर्लफ्रेण्ड ने बहाने से बुलाकर तुड़वाए थे हाथ-पैर, सिर्फ दोनों गुट कर रहे वारदात

इन्स्टाग्राम पर चल रही थी जंग

शादी से लौटते समय दो युवकों को मारी गोली : 4 साल पहले भी एक्स गर्लफ्रेण्ड ने बहाने से बुलाकर तुड़वाए थे हाथ-पैर, सिर्फ दोनों गुट कर रहे वारदात
आदर्श नगर थाना इलाके में शादी से लौटते समय शुक्रवार की रात एक युवक के ऊपर हुई फायरिंग का मामला तीन से चार साल पुराने प्रकरण से जुड़ा हुआ है। तीन साल पहले एक युवती ने पीड़ित मोहम्मद शाहिद उर्फ दावा से दोस्ती की और उसे बुलाया था।

जयपुर। आदर्श नगर थाना इलाके में शादी से लौटते समय शुक्रवार की रात एक युवक के ऊपर हुई फायरिंग का मामला तीन से चार साल पुराने प्रकरण से जुड़ा हुआ है। तीन साल पहले एक युवती ने पीड़ित मोहम्मद शाहिद उर्फ दावा से दोस्ती की और उसे बुलाया था। उस दौरान वहां पहले से मौजूद बदमाश मुजम्मिल, एलम, अकरम, राकेश धानका और वसीम पावड़ा ने उस पर हमला कर हाथ-पैर तोड़ दिए थे। पुलिस ने कार्रवाई की लेकिन युवती के बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई थी। 

यह है मामला: पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे घाटगेट स्थित अंकुर सिनेमा के पास दो दोस्तों पर फायरिंग की वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। ट्रांसपोर्ट नगर निवासी मोहम्मद शाहिद उर्फ दावा (32) और खोह नागोरियान निवासी आफताब (28) अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ आगरा रोड पर एक परिचित की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। शादी से लौटते समय दोस्तों ने कार रोककर अंकुर सिनेमा के पास बातचीत शुरू की ही थी कि अचानक वहां तीन मोटरसाइकिलों पर आए छह हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। फायरिंग में शाहिद के जांघ में और आफताब के कंधे में गोली लग गई। घटना के तुरंत बाद उनके साथ मौजूद दोस्तों ने घायल शाहिद और आफताब को कार से एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचाया। हॉस्पिटल में कार छोड़कर ये तीनों दोस्त भी वहां से गायब हो गए जिससे पुलिस को और भी सवाल खड़े हो गए। घायलों के पर्चा बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। फायरिंग मामले में शैफ कालिया निवासी ठाठर आमेर, राशिद भट्टा चार दरवाजा गलता गेट, सोहेल फतेहपुरिया हसनपुरा, मुजम्मिल व अकरम की जांच की जा रही है। 

इन्स्टाग्राम पर चल रही थी जंग
इन दोनों ही गैंग की तीन-चार साल पहले लड़ाई शुरू हुई। अब कुछ दिनों से यह किलर गैंग इंस्टाग्राम के जरिए दूसरे गैंग के बदमाशों से गाली-गलौज कर उसे उकसाने का प्रयास कर रहा था। अपशब्दों का उपयोग कर लाइव वीडियो बनाए जा रहे थे लेकिन पकड़ में नहीं आ सके। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने गुरुवार को पालड़ी मीणा स्थित सरदार रामसिंह मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम महात्मा गांधी राजकीय उच्च...
डॉलर के आगे संभला रुपया : कारोबार में 95.04 के स्तर पर पहुंचा, 11 पैसे की बढ़त
पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर
US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव
विधानसभा से गांव की चौपाल तक : पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के ये दिग्गज, पढ़े पूरी खबर
बेटी के लिए न्याय मांगा, तो आधी रात हिरासत में क्यों? खड़गे-राहुल का केन्द्र सरकार से सवाल
सोडाला चौराहे पर अचानक क्या हुआ? नीचे भीड़, ऊपर युवक…