पार्सल डिलीवरी की आड़ में मोबाइल गबन : कंपनी के कर्मचारी ने ही गायब किए 200 मोबाइल, पुलिस ने किया धोखाधड़ी का खुलासा
सुनील चंदेल ने इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया था
कंपनी के ही एक अन्य कर्मचारी, सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी के स्टॉक से 200 मोबाइल गायब हो गए थे, जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये थी।
जयपुर। पुलिस थाना मालपुरा गेट की टीम ने संगठित धोखाधड़ी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से 20 लाख रुपये मूल्य के 12 महीने पुराने मोबाइल और एक टैबलेट बरामद किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक सुनील कुमार चंदेल एक कंपनी में हब इंचार्ज के रुप में कार्यरत था। कंपनी सांगानेर स्थित कागजी फैक्ट्री के पास स्थित है। सुनील ने पार्सल डिलीवरी की आड़ में मोबाइल गबन करने की योजना बनाई थी। कंपनी के ही एक अन्य कर्मचारी, सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी के स्टॉक से 200 मोबाइल गायब हो गए थे, जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये थी। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि सुनील चंदेल ने इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर पुलिस ने सहायक पुलिस आयुक्त आशाराम चौधरी के निर्देशन में थाना अधिकारी मुनिंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी सहायता का उपयोग कर आरोपी सुनील चंदेल और उसके सहयोगी अमन मीणा को गिरफ्तार किया। अमन मीणा निवासी गांव बिनोरी, थाना मंडावर, जिला टोंक है। पुलिस ने उनके पास से 11 मोबाइल फोन और 1 टैबलेट बरामद किया है।
आगे की जांच
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस धोखाधड़ी में और कौन-कौन शामिल हैं। आशंका है कि यह एक संगठित गिरोह हो सकता है, जो लंबे समय से इस प्रकार की धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था। पुलिस अन्य वारदातों से भी आरोपियों के संबंधों की जांच कर रही है।
Comment List