समय पर कपडे सिल कर नहीं दिए खफा नाबालिग ने टेलर की लाठी मारकर कर दी हत्या

नाबालिग ने कपड़े सिलवाने के लिए दिए थे

समय पर कपडे सिल कर नहीं दिए खफा नाबालिग ने टेलर की लाठी मारकर कर दी हत्या

शहर के पक्का बंधा चौराहा देव हॉस्पिटल के निकट शुक्रवार सुबह एक नाबालिग ने बुजुर्ग व्यक्ति की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

चौमूं। शहर के पक्का बंधा चौराहा देव हॉस्पिटल के निकट शुक्रवार सुबह एक नाबालिग ने बुजुर्ग व्यक्ति की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। नाबालिग इस बात को लेकर नाराज था कि बुजुर्ग टेलर ने समय पर कपड़े सिलकर नहीं दिए। इस पर उसने गुस्से में लाठी से बुजुर्ग व्यक्ति की जमकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि शहर के बंधे चौराहे देव हॉस्पिटल के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति ने टेलर की दुकान कर रखी है। जहां एक नाबालिग ने कपड़े सिलवाने के लिए दिए थे। 

समय पर कपड़े सिलकर नहीं देने से नाबालिग नाराज हो गया और लाठी, डंडों से पिटाई कर दी, जिससे बुजुर्ग टेलर की मौत हो गई। पुलिस ने वारदात के दौरान काम में लिए गए डंडे को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से नाबालिग को डिटेन करके पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान चौमूं निवासी मृतक की पहचान सूरजमल प्रजापत (60) पुत्र हनुमान सहाय प्रजापत के रूप में हुई है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

परकोटे में गूंजेंगी ढूंढाड़ी भजनों की स्वर लहरियाँ : 11 से 14 मार्च तक आयोजित होगा 86वां श्री प्रेमभाया महोत्सव, चार दिवसीय भक्ति संगीत समारोह परकोटे में गूंजेंगी ढूंढाड़ी भजनों की स्वर लहरियाँ : 11 से 14 मार्च तक आयोजित होगा 86वां श्री प्रेमभाया महोत्सव, चार दिवसीय भक्ति संगीत समारोह
परकोटे की पुरानी बस्ती स्थित युगल कुटीर में 11 से 14 मार्च तक 86वां श्री प्रेमभाया महोत्सव आयोजित। चार दिन...
‘धुरंधर : द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज : तेज रफ्तार एक्शन और थ्रिलर कहानी की दिखी झलक, रणवीर सिंह दो अवतारों में आएंगे नजर 
कैलादेवी मेले के लिए अस्थायी बस परमिट पर रोक की मांग : पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचते है श्रद्धालु, रोडवेज प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में बसों का होता है संचालन
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से 3 फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों को काफी परेशानी
कुछ ‘मृत’ मतदाता अभी जीवित : ममता ने लगाया आरोप, बोली- जीवित लोगों को मृत बता रहा चुनाव आयोग
एसएमएस गोल्ड वास कप : विशाल के पंजे से कृष्णा पोलो फाइनल में पहुंची, कानोता पोलो को 7-5 से हराया 
आम आदमी पर फिर महंगाई की मार : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महांगा, वाणिज्यिक सिलेंडर में 114.50 रुपए की बढ़ोतरी