आरआईसी में सजा रंगीन रत्नों का अनूठा संसार, मंत्री गौतम कुमार दक ने किया ‘जग्स-2026’ का शुभारंभ

500 से अधिक प्रेसियस और सेमी प्रेसियस रत्नों की प्रदर्शनी

आरआईसी में सजा रंगीन रत्नों का अनूठा संसार, मंत्री गौतम कुमार दक ने किया ‘जग्स-2026’ का शुभारंभ

ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर द्वारा आरआईसी में जेमस्टोन शो (जेएजीएस)-2026 का 29वां संस्करण शुरू। उद्घाटन सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने किया। शो में 500 से अधिक रत्नों और 180 एग्जीबिटर्स की प्रदर्शनी। देशभर के ज्वेलर्स, निर्माता और निर्यातक शामिल।

जयपुर। रत्न नगरी जयपुर में एक बार फिर रंगीन रत्नों की चमक बिखरने लगी है। ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित ज्वेलर्स एसोसिएशन जेमस्टोन शो (जेएजीएस)-2026 के 29वें संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि अचल ज्वेल्स के एमडी अरुण कुमार कोठारी थे।

 

ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि देशभर में अपनी तरह का यह पहला शो है, जिसमें 500 से अधिक प्रेसियस और सेमी प्रेसियस रत्नों का प्रदर्शन किया जा रहा है। शो में जयपुर के 180 एग्जीबिटर्स द्वारा तराशे हुए रत्नों के साथ रफ स्टोन (खरड़) की विशाल वैरायटी प्रदर्शित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में जयपुर सहित देश के विभिन्न शहरों से रत्नाभूषण निर्माता, ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों के संचालक, ज्वेलर्स और निर्यातक भाग ले रहे हैं। शो में कारोबार और नेटवर्किंग के नए अवसर उपलब्ध होंगे। शो के कन्वीनर प्रकाश बैद ने कहा कि व्यापार की उन्नति समय और लागत की बचत पर निर्भर करती है। इसी उद्देश्य से रत्न नगरी जयपुर के बायर और सेलर को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है, ताकि रॉ मैटेरियल के लिए अलग-अलग स्थानों पर नहीं जाना पड़े।

 

Read More संपर्क हेल्पलाइन पर शासन सचिव का सख्त संदेश : शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, परिवादियों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं

Tags: gems  RIC

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भट्टी सा तप रहा प्रदेश : दिन और रात दोनों में चल रही लू, चित्तौड़गढ़ में पारा 46 डिग्री पार भट्टी सा तप रहा प्रदेश : दिन और रात दोनों में चल रही लू, चित्तौड़गढ़ में पारा 46 डिग्री पार
प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। इसके कारण दिन और रात दोनों अब तपने लगे हैं। दिन...
BSNL का बंपर ऑफर: सिर्फ ₹1 में 30 दिनों तक रोजाना मिलेगा 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
ईंधन संकट : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, वेणुगोपाल ने कहा- आम जनता को झेलना पड़ रहा महंगाई का बोझ
पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा पर बोला हमला : महंगाई और बेरोजगारी को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता बताया, परीक्षा घोटालों में की सख्त कार्रवाई की मांग
ट्रंप का दावा: खाड़ी देशों की अपील के बाद ईरान पर हमला रूका, बहुत जल्द होगा समझौता
'क्या आप इंटरव्यू के लिए उपलब्ध हैं?' पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार ने राहुल गांधी से मांगा इंटरव्यू
सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- 30 दिन में शिकायतों का नहीं हुआ निपटारा, तो अधिकारी होंगे स्वतः निलंबित