राजस्थान विवि की सीनेट बैठक, 1.50 लाख विद्यार्थियों की डिग्रियों का अनुग्रह पारित

छात्राओं को 97 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे

राजस्थान विवि की सीनेट बैठक, 1.50 लाख विद्यार्थियों की डिग्रियों का अनुग्रह पारित

सत्र 1 मार्च 2024 से 28 फरवरी 2025 तक पीएच.डी की डिग्री प्राप्त करने वालों में 159 छात्र और 150 छात्राएं शामिल हैं, जिनमें सर्वाधिक 99 डिग्रियां सामाजिक विज्ञान संकाय की हैं।

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय की सीनेट की विशेष बैठक कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय की विभिन्न परीक्षाओं में उत्तीर्ण 1 लाख 50 हजार 596 विद्यार्थियों की उपाधियों (डिग्रियों) का अनुग्रह पारित किया गया। इनमें 309 पीएच.डी, 185 एम.फिल, स्नातक की 89,077, स्नातकोत्तर वार्षिक की 32,675, पी.जी. सेमेस्टर की 3,471 तथा प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की 24,377 डिग्रियां शामिल हैं। 

सत्र 1 मार्च 2024 से 28 फरवरी 2025 तक पीएच.डी की डिग्री प्राप्त करने वालों में 159 छात्र और 150 छात्राएं शामिल हैं, जिनमें सर्वाधिक 99 डिग्रियां सामाजिक विज्ञान संकाय की हैं। बैठक में 502 पी.जी. डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी पारित किए गए। कुलपति प्रो. कटेजा ने बताया कि 15 मई को विश्वविद्यालय का 34वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा, जिसमें 117 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 90 छात्राओं को 97 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैलादेवी मेले के लिए अस्थायी बस परमिट पर रोक की मांग : पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचते है श्रद्धालु, रोडवेज प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में बसों का होता है संचालन कैलादेवी मेले के लिए अस्थायी बस परमिट पर रोक की मांग : पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचते है श्रद्धालु, रोडवेज प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में बसों का होता है संचालन
कैलादेवी मेले (13 मार्च–3 अप्रैल) में निजी बसों के अस्थायी परमिट पर रोक की मांग। रोडवेज प्रशासन के अनुसार, अस्थायी...
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से 3 फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों को काफी परेशानी
कुछ ‘मृत’ मतदाता अभी जीवित : ममता ने लगाया आरोप, बोली- जीवित लोगों को मृत बता रहा चुनाव आयोग
एसएमएस गोल्ड वास कप : विशाल के पंजे से कृष्णा पोलो फाइनल में पहुंची, कानोता पोलो को 7-5 से हराया 
आम आदमी पर फिर महंगाई की मार : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महांगा, वाणिज्यिक सिलेंडर में 114.50 रुपए की बढ़ोतरी
बिहार में बदलाव का केन्द्र की राजनीति पर होगा असर! : राजग के भीतर बदलेंगे समीकरण, तो कांग्रेस तलाशेगी संभावनाएं 
अजमेर में बाइपास पर हादसा : दुल्हन के रिश्तेदारों से भरी बस पलटी, चालक की मौत