महिला सुरक्षा मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने लगाया आंकड़ों से गुमराह करने का आरोप

विशेष महिला अनुसंधान इकाई का गठन किया गया है

महिला सुरक्षा मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने लगाया आंकड़ों से गुमराह करने का आरोप

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा मंत्री आंकड़ों के मामले में सदन को गुमराह कर रहे हैं।

जयपुर। कांग्रेस विधायक इंद्रा मीणा ने विधानसभा में महिला उत्पीडन से जुड़ा सवाल उठाया। मीणा ने पूछा कि इस साल जून 2024 तक महिला उत्पीड़न के कितने प्रकरण दर्ज हुए। मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जबाव देते हुए कहा कि प्रदेश में 20 हजार 776 प्रकरण दर्ज हुए। सरकार द्वारा महिला अपराधिक रोकथाम के लिए विशेष महिला अनुसंधान इकाई का गठन किया गया है। 

महिला सुरक्षा के लिए हेल्प लाइन टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। विधायक इंद्रा मीणा ने कहा महिला सुरक्षा के लिए सारी योजनाएं कांग्रेस सरकार में चलाई गई। बीजेपी ने कहा था अब नहीं सहेगा राजस्थान, लेकिन क्या अब राजस्थान सहने के लिए मजबूर है। मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि हमारी सरकार में महिला उत्पीड़न मामलों में 25 फीसदी कमी हुई है। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा मंत्री आंकड़ों के मामले में सदन को गुमराह कर रहे हैं।

Tags: assembly

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना