रूडसिको बोर्ड की बैठक में शहरी विकास को मिली नई गति : महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर की विस्तृत चर्चा, खर्रा ने कहा- आमजन के आवासीय सपनों को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता

अहम निर्णय लिए गए

रूडसिको बोर्ड की बैठक में शहरी विकास को मिली नई गति : महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर की विस्तृत चर्चा, खर्रा ने कहा- आमजन के आवासीय सपनों को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता

जयपुर में रूडसिको बोर्ड की 61वीं बैठक में शहरी विकास, आवास योजनाओं और आधारभूत ढांचे से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता पर जोर दिया। बैठक में एएमआरयूटी 2.0 के तहत 2,000 करोड़ तथा बजट घोषणाओं के लिए 1,106 करोड़ आवंटन सहित कई परियोजनाओं को मंजूरी मिली।

जयपुर। स्वायत्त शासन भवन में नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा की अध्यक्षता में रूडसिको बोर्ड की 61वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य के शहरी विकास, आवासीय योजनाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा कर अहम निर्णय लिए गए।

मंत्री खर्रा ने मुख्यमंत्री जन आवास योजना की चुनौतियों का गहन अध्ययन कर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के आवास के सपनों को तेजी से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, गति और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में बोर्ड की पिछली बैठक और सीएसआर समिति के स्वीकृत मिनट्स की पुष्टि की गई। निदेशकों की नियुक्ति व पदत्याग से संबंधित औपचारिकताएं तथा कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय में ई-फॉर्म दाखिल करने को मंजूरी दी गई। वित्त वर्ष 2024-25 की 21वीं वार्षिक सामान्य बैठक के समय-विस्तार प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली।

एएमआरयूटी 2.0 के तहत आरयूडीएफ-द्वितीय में 2,000 करोड़ और बजट घोषणाओं के कार्यान्वयन हेतु 1,106 करोड़ का प्रावधान मंजूर किया गया। साथ ही आरयूआईडीपी की विभिन्न परियोजनाओं—बांसवाड़ा के संशोधित एएंडएफ, नवलगढ़ के अनुबंध पुरस्कार, आंतरिक ऑडिटर नियुक्ति और सीए फर्म से सेवाएं लेने-को भी हरी झंडी मिली। बैठक में सभी प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और अन्य विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

Read More तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवती की मौत : बाइक चालक घायल, जानें पूरा मामला 

 

Read More सरिस्का में मीडिया कार्यशाला और सफारी का आयोजन : टाइगर रिजर्व की चुनौतियों पर होगी चर्चा, मीडिया को प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण की गतिविधियों से रूबरू कराने की पहल

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान कांग्रेस ने नियुक्त किए 13 नगर अध्यक्ष, चुनावी रणनीति और संगठनिक मजबूती पर ध्यान राजस्थान कांग्रेस ने नियुक्त किए 13 नगर अध्यक्ष, चुनावी रणनीति और संगठनिक मजबूती पर ध्यान
राजस्थान में आगामी चुनावी तैयारियों के तहत पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने 13 नगर अध्यक्षों की नियुक्ति। अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा...
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, किसानों को वैकल्पिक फसल उगाने को प्रोत्साहित कर रही है सरकार, कई राज्यों को मिल रहा योजना का लाभ
मिडिल ईस्ट में खलबली: ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को इजरायल ने बनाया निशाना, मौत पर सस्पेंस ?
शुरू हुआ 25वां कला मेला : जवाहर कला केन्द्र बना रचनात्मकता का रंगमंच, कलाकारों की प्रतिभा का प्रदर्शन
हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी: 19 से 28 मार्च के बीच एयर इंडिया करेगा यूरोप, कनाडा के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन, यहां देखें पूरा शेड्यूल
रवीना टंडन बनीं ‘गार्नियर कलर नेचुरल्स’ की ब्रांड एंबेसडर : नए कैंपेन की होगी शुरूआत, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
अंधेरे में डूबा एरोड्राम का टावर ऑफ लिबर्टी, फुटपाथ पर बिखरी केबल से करंट का खतरा