महिलाओं को निशाना बनाने वाली शातिर 'शिकारी गैंग' का खुलासा : अपराधियों में कानून का खौफ, एक महिला गिरफ्तार ; अन्य की तलाश जारी 

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली

महिलाओं को निशाना बनाने वाली शातिर 'शिकारी गैंग' का खुलासा : अपराधियों में कानून का खौफ, एक महिला गिरफ्तार ; अन्य की तलाश जारी 

थाना गलतागेट पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाने वाली शातिर 'शिकारी गैंग' का खुलासा करते हुए गैंग की एक सदस्य शिवानी शिकारी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके कब्जे से चोरी गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया। गैंग की दूसरी सदस्य, शिवानी की मौसी शीला की तलाश जारी। घटना छह जनवरी की ।

जयपुर। थाना गलतागेट पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाने वाली शातिर 'शिकारी गैंग' का खुलासा करते हुए गैंग की एक सदस्य शिवानी शिकारी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके कब्जे से चोरी गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया। गैंग की दूसरी सदस्य, शिवानी की मौसी शीला की तलाश जारी है। घटना छह जनवरी की है। पीड़िता गुड्डू कंवर (२६ वर्ष), जो जवाहर नगर की रहने वाली हैं, अपनी सास के साथ गलतागेट चौराहा मंदिर के पास बैटरी रिक्शा में सवार हुईं। जिसमें पहले से तीन महिलाएं बैठी थीं, जो खोले के हनुमानजी मंदिर तक साथ यात्रा कर रही थीं।यात्रा के दौरान ये महिलाएं पीड़िता को बातों में उलझाकर ध्यान भटकाती रहीं। खोले के हनुमानजी के पास अचानक गुड्डू कंवर को पता चला कि उनका मजबूत धागे वाला मंगलसूत्र कट गया है और मोती गिर रहे हैं। इसी बीच संदिग्ध महिलाएं जल्दबाजी में उतरकर फरार हो गईं। पीड़िता ने तुरंत थाना गलतागेट में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। जांच में पता चला कि यह 'शिकारी गैंग' ई-रिक्शा में उन महिलाओं के पास बैठती है जिनकी गोद में छोटा बच्चा होता है या जो अकेली होती हैं। बातों में उलझाकर ध्यान भटकाती हैं और मौका मिलते ही गले के आभूषण चोरी कर फरार हो जाती हैं। गिरफ्तार आरोपी शिवानी शिकारी (१९ वर्ष) दिल्ली बाईपास रोड, गोविंद वाटिका की रहने वाली है। उसके कब्जे से सोने जैसी धातु का चोरी हुआ मंगलसूत्र बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि गैंग की अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है।थाना गलतागेट की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में महिलाओं को राहत मिली है तथा अपराधियों में कानून का खौफ पैदा हुआ है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेटर नोएडा में फिर एक सुसाइड...25 वर्षीय MBA छात्रा ने बहुमंजिला सोसाइटी में कूदकर की आत्महत्या, परिवार ने बताई चौकाने वाली वजह ग्रेटर नोएडा में फिर एक सुसाइड...25 वर्षीय MBA छात्रा ने बहुमंजिला सोसाइटी में कूदकर की आत्महत्या, परिवार ने बताई चौकाने वाली वजह
सेंट्रल नोएडा की गौर सौन्दर्यम सोसाइटी में एक 25 वर्षीय एमबीए छात्रा, शिविका ने 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या...
सेहत में सुधार के बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एसएमएस से डिस्चार्ज, मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर पूछी कुशलक्षेम 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर इस वर्ष भी राजस्थान दिवस का होगा भव्य आयोजन, 14 से 19 मार्च तक आयोजित होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से दुबई की दो फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान 
भारत का शुक्रिया! 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने टेक्सस में रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ किया 300 अरब डॉलर की तेल रिफाइनरी का ऐलान
चीनी वैज्ञानिकों ने विकसित किया ‘मॉलिक्यूलर ब्रिज’, रक्त कैंसर उपचार में मिलेगी बड़ी सफलता
पश्चिम एशिया संकट: ईरानी हमले के डर से यूएई से भागे विदेशी, कुत्ते-बिल्ली लावारिस छोड़े