शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, आरोपी से चोरी की बाइक बरामद 

आरोपी से गहन पूछताछ जारी

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, आरोपी से चोरी की बाइक बरामद 

पुलिस थाना लालकोठी पूर्व ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है

जयपुर। पुलिस थाना लालकोठी पूर्व ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व तेजस्वनी गौतम ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित कर सघन जांच शुरू की गई। फरियादी फिराजउदीन ने रिपोर्ट दी कि 7 मई को रात्रि 9 बजे उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी, जो अगले दिन सुबह गायब मिली। इस पर मामला दर्ज किया गया।

टीम द्वारा क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से संदिग्ध की पहचान कर जुबेर निवासी अशरफ कॉलोनी, नाई की थड़ी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की गई है। आरोपी जुबेर के खिलाफ जयपुर शहर के विभिन्न थानों में 15 से अधिक आपराधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं। वर्तमान में आरोपी से गहन पूछताछ जारी है, जिससे अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग