वीएमओयू : भूगोल, समाजशास्त्र व शिक्षा में पीजी के प्रवेश शुरू

वीएमओयू : भूगोल, समाजशास्त्र व शिक्षा में पीजी के प्रवेश शुरू

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में अब जनवरी 2024 सत्र में ही एमए भूगोल, एमए समाजशास्त्र तथा एमए शिक्षा में प्रवेश शुरू हो गए हैं।

जयपुर। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में अब जनवरी 2024 सत्र में ही एमए भूगोल, एमए समाजशास्त्र तथा एमए शिक्षा में प्रवेश शुरू हो गए हैं।

कुलपति प्रोफेसर कैलाश सोडाणी ने बताया कि यूजीसी से बीते दिनों स्नातक और स्नातकोत्तर के कई विषयों में मान्यता मिल गई थी, लेकिन भूगोल, समाजशास्त्र और शिक्षा जैसे विषय छूट गए थे, लेकिन अब इन तीनों विषयों में जनवरी सत्र से प्रवेश के लिए मान्यता पत्र मिल गया है जिससे प्रवेश आरंभ कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों को अपने निकट के किसी भी ई-मित्र केन्द्र से या फिर अपने पर्सनल कंप्यूटर से जल्द से जल्द इन विषयों में प्रवेश ले लेना चाहिए। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन है। भूगोल के विषय संयोजक डॉ आलोक चौहान ने बताया कि एमए भूगोल करने वाले छात्रों के लिए 20 दिन का अनिवार्य प्रायोगिक शिविर भी क्षेत्रीय केन्द्रों पर आयोजित किया जाएगा। इसकी प्रथम वर्ष की फीस 8400 रूपए होगी। वहीं समाजशास्त्र और शिक्षा में एमए प्रथम वर्ष की फीस 5400 रूपए रखी गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं