लॉरेंस गैंग के ठिकानों पर छापे, हथियार-दस्तावेज जब्त

एक को डिटेन भी किया गया है

लॉरेंस गैंग के ठिकानों पर छापे, हथियार-दस्तावेज जब्त
जानकारी के अनुसार दिल्ली एनसीआर में एनआईए की टीमों ने करीब 32 जगहों, पंजाब-चंडीगढ़ में 67, उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़, बरेली और लखीमपुर में रेड की।

जयपुर। राजस्थान में लॉरेंस गैंग के ठिकानों पर बुधवार को एनआईए की टीमों ने छापे मारे। राजस्थान में बुधवार सुबह से जयपुर, चूरू, अलवर, हनुमानगढ़, गंगानगर सहित अन्य शहरों में एनआईए टीम ने दबिश देकर दस्तावेज समेत बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए हैं। इनके बारे में टीमें पूरी जानकारी जुटा रही हैं। 

सादुलशहर में एक दूसरी जगह एनआईए की टीम गैंगस्टरों से जुड़े तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। एक को डिटेन भी किया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। अलवर के बहरोड़ में भी हिस्ट्रीशीटर विक्रम लादेन के घर टीम पहुंची है। लादेन मोस्टवांटेड अपराधियों की लिस्ट में है। श्रीगंगानगर के सादुलशहर में एनआईए ने छापेमारी की। एनआईए टीम ने गैंगस्टर के सभी कनेक्शन खंगालने के लिए देश भर में एक्शन किया गया। राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, एमपी सहित देश के अलग-अलग राज्यों में भी एनआईए की टीम रेड कर रही है। 

यहां हुई रेड
राजस्थान सहित कुल सात राज्यों में यह कार्रवाई की गई। एनआईए के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के करीबियों पर छापेमारी की गई है। बताया गया कि एनआईए के पास इनपुट हैं कि लॉरेंस गैंग देश में कुछ बड़े लोगों को टारगेट कर सकता है। 

जानकारी के अनुसार दिल्ली एनसीआर में एनआईए की टीमों ने करीब 32 जगहों, पंजाब-चंडीगढ़ में 67, उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़, बरेली और लखीमपुर में रेड की। राजस्थान और हरियाणा में 18 ठिकानों पर टीमों ने बदमाशों को सर्च किया। मध्य प्रदेश में दो जगहों समेत देश में एनआईए ने 120 ठिकानों पर दबिश दी। 

Read More ईसरदा–रामगढ़ फीडर निर्माण पर आज बैठक, चौथ का बरवाड़ा में भूमि अधिग्रहण से पहले होगी जनसुनवाई

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई