प्रदेश में थमा बारिश का दौर : तापमान बढ़ने से गर्मी का असर भी बढ़ा, कई जिलों मेें खिली धूप

अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना

 प्रदेश में थमा बारिश का दौर : तापमान बढ़ने से गर्मी का असर भी बढ़ा, कई जिलों मेें खिली धूप

प्रदेश में बारिश का दौर थमने के साथ ही फिर से सर्दी का असर कम हो गया है। आज जयपुर सहित कई जिलों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ गया है और धूप भी खिली हुई है। ऐसे में गर्मी का असर बढ़ गया है। वहीं मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार अरब सागर की खाड़ी में बना अवदाब (Depression) आज कमजोर होकर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) में परिवर्तित हो गया है।

जयपुर। प्रदेश में बारिश का दौर थमने के साथ ही फिर से सर्दी का असर कम हो गया है। आज जयपुर सहित कई जिलों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ गया है और धूप भी खिली हुई है। ऐसे में गर्मी का असर बढ़ गया है। वहीं मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार अरब सागर की खाड़ी में बना अवदाब (Depression) आज कमजोर होकर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) में परिवर्तित हो गया है। 1-2 नवंबर को उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

वहीं 3 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में 3-4 नवंबर को मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर संभाग के क्षेत्रों में भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश भागों में 5 नवंबर से आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री से. गिरावट हो सकती है।

Tags: Weather

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद