वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से राजस्थान के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार

ब्यावर और सिरोही जैसे क्षेत्रों को इस कॉरिडोर से सीधा लाभ

वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से राजस्थान के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार
वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर राजस्थान में औद्योगिक विकास, व्यापार और रोजगार को नई गति प्रदान कर रहा। जवाहर लाल नेहरू पोर्ट टर्मिनल (जेएनपीटी) से दादरी तक 1,506 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का लगभग 39 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान से होकर गुजरता है।

जयपुर। वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) राजस्थान में औद्योगिक विकास, व्यापार और रोजगार को नई गति प्रदान कर रहा है। जवाहर लाल नेहरू पोर्ट टर्मिनल (जेएनपीटी) से दादरी तक 1,506 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का लगभग 39 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान से होकर गुजरता है। 1.24 लाख करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह परियोजना प्रदेश को देश के उत्तरी और पश्चिमी बाजारों से बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध करा रही है। सीकर, रींगस, फुलेरा, ब्यावर और सिरोही जैसे क्षेत्रों को इस कॉरिडोर से सीधा लाभ मिलेगा।

अजमेर के सराधना में हाल ही शुरू हुए गतिशक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल की वार्षिक क्षमता 15 लाख टन है, जिससे किशनगढ़ का मार्बल, ग्रेनाइट और अन्य उत्पाद तेजी से जेएनपीटी, मुंद्रा व पीपावाव बंदरगाहों तक पहुंच सकेंगे। कॉरिडोर की विशेषता रेल-पर-ट्रक (टीओटी) सेवा है, जिसके माध्यम से माल से लदे ट्रकों का तेज और किफायती परिवहन संभव हो रहा है। इससे डीजल की खपत, सड़क यातायात और लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आएगी। किसानों को भी अपनी उपज दूर-दराज के बाजारों तक शीघ्र पहुंचाने का लाभ मिलेगा। डब्ल्यूडीएफसी में 1,500 मीटर लंबी मालगाड़ियां और 65 किमी प्रति घंटे की औसत गति माल परिवहन को अधिक सक्षम बना रही है। यह परियोजना राजस्थान के "लोकल फॉर ग्लोबल" विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी