धूप खिलने के साथ सर्दी का असर कम, अभी ठंड के लिए करना होगा इंतजार
दो दिन में बदला मौसम का मिजाज
चक्रवाती तूफान अर्नब का असर कमजोर पड़ते ही राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया। दो दिन में पांच डिग्री तक लुढ़का तापमान शनिवार को फिर पांच डिग्री तक चढ़ गया। धूप तेज होने से दिन में सर्दी का असर कम हो गया, जबकि सुबह-शाम ठंड बरकरार है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
जयपुर। प्रदेश में बीते दो दिनों से सक्रिय रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से अचानक सर्दी बढ़ गई थी, लेकिन शनिवार को मौसम साफ होने और धूप खिलने के साथ ही सर्दी फिर से कम हो गई। जयपुर सहित अधिकांश जिलों के तापमान में बीते दो दिनों में जहां पांच डिग्री तक की गिरावट हो गई थी। अब फिर से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी हो गई है। दिन में धूप तेज होने से सर्दी का असर कम हो गया।
हालांकि सुबह शाम अभी भी सर्दी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर ने आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। शनिवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम 17.7 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी
Tags: winter
Related Posts
Post Comment
Latest News
01 Nov 2026 14:02:12
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से हुई बारिश के बाद अब अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री...

Comment List