राहुल गांधी को इतिहास के बारे में नहीं है पता : शेखावत

उनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है

राहुल गांधी को इतिहास के बारे में नहीं है पता : शेखावत

समय चले जाने के बाद संसद के पटल पर हिंदू को हिंसक बताते हैं, जो उनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है। 

जयपुर। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री बनने के बाद पहली बार जयपुर आए गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह हिंदू समाज पर टिप्पणी की है, उससे पता चलता है कि उन्हें इतिहास के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं है। जो कभी राम को नकारते थे, राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगाते थे, वह लोग समय आने पर अपने आप को हिंदू बताने की कोशिश करते हैं। समय चले जाने के बाद संसद के पटल पर हिंदू को हिंसक बताते हैं, जो उनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है। 

राहुल गांधी ने हमेशा से ही ऐसी दोहरे चरित्र वाली राजनीति की है। कांग्रेस के कार्य का दर्शन हमेशा ही फूट डालो और राज करो का रहा है। कांग्रेस ने पहले भारत और पाकिस्तान को विभक्त किया। देश को अमीर-गरीब के नाम पर बांटा। अब यह इस तरह से समाज में वैमस्य फैलाने का काम कर रहे है, लेकिन 21वीं सदी की जनता इनके मंसूबों को जानती हैं। इसलिए इनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं हो सकते हैं। एयरपोर्ट पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां उन्होंने कहा कि राजस्थान में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। उस अनुरूप राजस्थान में पर्यटन का विकास हो सके, उस दिशा में काम करेंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग