गरबा में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट विशेष निगरानी कर रही
जयपुर। नवरात्र के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जयपुर पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट विशेष निगरानी कर रही है। इसी दौरान विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित गरबा कार्यक्रम में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करने और हंगामा करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देशन में गरबा स्थलों, निकास द्वारों, पार्किंग और आवागमन के रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
11 अक्टूबर को सादावर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने विजय स्वामी (18) निवासी शास्त्री नगर को महिलाओं के पीछे चलकर अभद्र टिप्पणियां करते देखा। पुलिस ने समझाइश की तो वह हंगामा करने लगा। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया। ब्रीथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170(1) के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090 और आपातकालीन नंबर 112 के प्रति जागरूक भी कर रही है।

Comment List