एकलव्य एकेडमी की छात्रा की चाकू से हमला कर हत्या  

मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया

एकलव्य एकेडमी की छात्रा की चाकू से हमला कर हत्या  

गठवाड़ी निवासी सुनील बागड़ी उर्फ सुरेंद्र मीणा (25) भी पीछे-पीछे छत पर पहुंच  गया और शोभा पर चाकू से हमला कर दिया। शोभा लहूलुहान हो गई।

जयपुर। मनोहरपुर थाना इलाके में एक युवक ने एकेडमी की छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल करने के बाद युवक ने घर आकर खुद भी जहर खा लिया। परिजनों ने उसे निम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। दिन-दहाड़े हुए इस मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया। थानाप्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि एकलव्य एकेडमी क्लासेज फॉर लाइब्रेरी सेंटर में शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे एक छात्रा पर चाकुओं से हमला कर दिया। घायल शोभा चौधरी (23) पुत्री कालूराम अरनिया गांव रहने वाली थी। वह एकेडमी की छत पर खाने खाने गई थी। 

इस दौरान गठवाड़ी निवासी सुनील बागड़ी उर्फ सुरेंद्र मीणा (25) भी पीछे-पीछे छत पर पहुंच  गया और शोभा पर चाकू से हमला कर दिया। शोभा लहूलुहान हो गई। उसे इलाज के लिए मनोहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर उसे निम्स में भर्ती कराया गया। घायल छात्रा शोभा चौधरी एकेडमी में फाउंडेशन कोर्स कर रही थी। वहीं, सुनील बागड़ी लाइब्रेरी में स्टडी करने आया करता था। घटना के बाद आरोपी सुनील छत से कूदकर फरार हो गया था।

Tags: murder

Post Comment

Comment List

Latest News

5वीं और 8वीं बटालियन आरएसी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की चयन सूची जारी  5वीं और 8वीं बटालियन आरएसी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की चयन सूची जारी 
राजस्थान पुलिस की कांस्टेबल भर्ती-2025 के तहत 5वीं आरएसी बटालियन जयपुर और 8वीं आरएसी बटालियन गाजीपुर की चयन सूची जारी...
भजनलाल सरकार का एक और कीर्तिमान, डीरेगुलेशन सुधारों में राजस्थान देश में अव्वल
टाइगर से चीते तक के खून से सने हाईवे और रेलवे ट्रेक, जंगल में तीन तरफ से मौत का जाल
Weather Update : प्रदेश के अधिकांश जिले कोहरे की चपेट में, सर्द हवाओं का भी जोर 
फ्लाइट कैंसिलेशन संकट पर IndiGo सीईओं का बड़ा बयान, बोलें-बुरा समय बीत चुका है अब...जानें पूरा मामला
लोकसभा में "प्रतिभूति बाजार संहिता विधेयक 2025" पेश, विपक्षी दलों ने जताया विरोध
जयपुर-आगरा हाईवे पर अनाधिकृत पार्किंग पर होगी कार्रवाई, परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने दिए सख्ती के निर्देश