जनाना अस्पताल: अस्पताल में दिनभर मरीज होते रहे परेशान

डॉक्टर और नर्सिंग ऑफिसर में हुई कहासुनी नर्सेज ने काम छोड़ किया विरोध प्रदर्शन

जनाना अस्पताल: अस्पताल में दिनभर मरीज होते रहे परेशान

राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्यारेलाल चौधरी ने बताया कि डॉक्टर की ओर से आए दिन कार्मिकों के साथ में अभद्र व्यवहार किया जाता है।

जयपुर। शहर के चांदपोल स्थित जनाना अस्पताल में एक डॉक्टर और नर्सिंग ऑफिसर के बीच मरीज को इंजेक्शन लगाने की बात पर कहासुनी हो गई। इससे नाराज नर्सेज ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जो कि दोपहर तक जारी रहा। ऐसे में अस्पताल में इलाज के लिए आई मरीजों और प्रसुताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दरसअसल बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे लेबर रूम में डॉ. दीपाली और नर्सिंग ऑफिसर उर्मिला व अन्य स्टाफ  काम कर रहा था आरोप है कि इस दौरान डॉ. दीपाली ने नर्सिंग ऑफिसर उर्मिला के साथ में अभद्रता की। इसके बाद मौके पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। यह बहस इतनी बढ़ गई थी सभी नर्सिंग कर्मचारी डॉक्टर के ऐसे व्यवहार के खिलाफ  विरोध प्रदर्शन पर उतर गए। डॉक्टर एवं अस्पताल प्रशासन के खिलाफ  नारेबाजी की गई। राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्यारेलाल चौधरी ने बताया कि डॉक्टर की ओर से आए दिन कार्मिकों के साथ में अभद्र व्यवहार किया जाता है। काम के दौरान उनके साथ बदतमीजी की जाती है।

प्रदर्शन के बाद अस्पताल अधीक्षक डॉ. कुसुमलता मीणा के द्वारा कार्मिकों से वार्ता की गई ओर डॉक्टर से माफीनामे का आश्वासन दिया गया है। चौधरी ने बताया कि गुरुवार सुबह तक माफीनामा नहीं होने पर गेट मीटिंग स्वरूप विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध