हरे पेड़ों की कटाई, बे रोकटोक गुजर रहे वाहन

माफियाओं का राज, आरामशीनों पर सप्लाई हो रही लकड़ियां

हरे पेड़ों की कटाई, बे रोकटोक गुजर रहे वाहन

हरे भरे पेड़ो की कटाई के कारोबार को नहीं रोका गया तो हजारों पेड़ो को माफिया काटकर नष्ट कर देंगे मोटी कमाई के चक्कर में जंगल को तबाह कर देंगे ।

 पनवाड़। सरकार एक ओर तो पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ का प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी ओर लकड़ी माफियाओं द्वारा दिन दहाड़े हरे पेड़ो की कटाई की जा रही है। लकड़ी माफिया बिना किसी रोकटोक से रोजाना हरे भरे पेड़ो की कटाई कर लकड़ी वाहनों में भरकर गुजर रहे हैं जिनको किसी प्रकार की रोक टोक नहीं है और आरा मशीनों पर बेचकर ऊंचे दाम कमा रहे हैं। प्रशाशन की अनदेखी के चलते लगातार जंगलों में हो रही पेड़ो की कटाई से वन क्षेत्र नग्न अवस्था का रूप लेता जा रहा है। ऐसा ही मामला देवली अरनिया स्टेट हाइवे पर दहीखेड़ा ग्राम पंचायत के अंतर्गत जीएसएस के पीछे तालाब के आस पास देखने को मिला जहां पर माफियाओं द्वारा दिन दहाड़े बेरहमी से आरा ओर कुल्हाड़ियों से लगभग 15 - 20 हरे भरे पेड़ों को काट कर ले गए जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी । इसका पता चलने पर दहीखेड़ा ग्राम पंचायत सेकेट्री द्वारा लकड़ी माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि समय रहते हरे भरे पेड़ो की कटाई के कारोबार को नहीं रोका गया तो हजारों पेड़ो को माफिया काटकर नष्ट कर देंगे मोटी कमाई के चक्कर में जंगल को तबाह कर देंगे । क्योंकि माफिया इतने बेखौफ हैं कि दिन के उजाले में अंधाधुंध आरा कुल्हाड़ियों से पेड़ो को काटकर खुले आम अपने वाहनों से ले जाते हैं और सुरक्षा में तैनात विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगती।
 
अवैध पेड़ कटाई की सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा लकड़ी माफियाओं  द्वारा लगभग 20 पेड़ काटकर ले गए जिनका पनवाड़ थाने में मामला दर्ज कराया गया ।
-सुरेन्द्र सिंह, सेकेट्री दहीखेड़ा ग्राम पंचायत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित