गंदगी के लगे ढ़ेर,बीमारियों का खतरा मंडराया

कचरा पात्र कचरे से भरे रहते है

गंदगी के लगे ढ़ेर,बीमारियों का खतरा मंडराया
पालिका ने खाली पड़े भूखंडों पर कचरे की सफाई उनके मालिकों से करवाने के लिए सचेत किया था ।

भवानीमंडी। भवानीमंडी नगर में बिगड़ती सफाई व्यवस्था से नगर की जनता अपने आप ठगा सा महसूस कर रही है। नगर में कई जगह कचरा ज्यों का त्यों इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ रहता है। कई मुख्य चौराहों ,गलियों, धर्मशालाओ के आस पास पड़े कचरा पात्र कई समय तक कचरे से भरे रहते है। पालिका ने कुछ समय पूर्व शहर में खाली पड़े भूखंडों पर कचरे की सफाई उनके मालिकों से करवाने के लिए सचेत किया था और इसकी पालना नहीं करने वाले भूखंड मालिकों पर जुर्माना तक वसूलने की बात कही थी पर वो आदेश भी खोखला साबित हुआ। वहीं नालियों का हाल देखे तो उनकी दुर्दशा का भी हाल बद से बद्तर कहे तो कोई दिक्कत नहीं है, इस गंदगी भरे शहर को जब जनता निहारती है तो नगरपालिका के उस वादे पर पछताती होगी जब शहर को विकसित नगर बनाने का सपना दिखाया था । 

सफाई रोजाना होती है, अगर कही समस्या है तो अभियान चलाकर सफाई करवा देंगे ।
- कैलाश बोहरा, नगरपालिका अध्यक्ष 

सफाई व्यवस्था को सही करना चाहिए , सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। 
- रामलाल गुर्जर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष 

नगरपालिका बोर्ड को शहर की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए धरातल पर आना पड़ेगा। 
- सुनीश दीक्षित, मंडल अध्यक्ष भवानीमंडी

समय से पहले बरसात होने से समस्या आई है। आज भी एक जगह नालियों के ऊपर ढकान तोड़ के जाम नाली का निकास किया है और जगह भी जल्दी ही काम हो जाएगा ।
- मनीष मीणा, अधिशासी अधिकारी 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर