ऐ भाई! जरा देखके चलो... ये है चौमहला की सड़क, वाहन के अलावा पैदल राहगीर भी हो रहे परेशान

चौमहला से साकरिया व्याहा रावतपुरा सड़क काफी क्षतिग्रस्त

ऐ भाई! जरा देखके चलो... ये है चौमहला की सड़क, वाहन के अलावा पैदल राहगीर भी हो रहे परेशान

ग्रामीणों सहित स्थानीय नागरिकों व्यापारियों द्वारा इस सड़क का चौड़ाई कारण नया बनाने की मांग की जा रही है।

चौमहला। चौमहला से साकरिया व्याहा रावतपुरा सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो रही है। सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो रहे है, जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौमहला से साकरिया करीब 6 किमी  सड़क मार्ग पूरा क्षतिग्रस्त हो रहा है। इस मार्ग पर जगह जगह गहरे गड्ढे हो रहे है, जिससे चार पहिया वाहन तो क्या दो पहिया वाहन भी सही नहीं चल पाते है, इनके साथ साथ पैदल राहगीर भी परेशान हो रहे है। वाहन चालक यह 6 किमी की दूरी दस मिनिट की बजाय 30 से 40 मिनिट में पूरी कर रहे है, जिससे वाहन चालकों का काफी समय व ईधन बर्बाद हो रहा है। चौमहला सीतामऊ मार्ग पर चंबल नदी पर बनी पुलिया टूट जाने के बाद चौमहला से मंदसौर जाने वाले यात्री इसी मार्ग से सुवासरा होकर मंदसौर जाते है। इस मार्ग लगातार यातायात का दवाब बना रहता है ,चौमहला से साकरिया जाने वाले ग्रामीण बाइक से रावतपुरा से कच्चे रास्ते पगडंडी मार्ग से गुजर रहे है वो लोग सड़क मार्ग से इस कच्चे मार्ग को अच्छा मानते है। सड़क खराब होने से स्कूल के छात्र छात्राओं,दूध वाहन चालक भी यह परेशानी झेल रहे है। साथ ही आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती है काफी लंबे समय से यह मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बाद भी सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क की मरम्मत नहीं की ओर ना ही इस सड़क का नवीनीकरण नही किया गया। ग्रामीणों सहित स्थानीय नागरिकों व्यापारियों द्वारा इस सड़क का चौड़ाई कारण नया बनाने की मांग की जा रही है।

साकरिया से चौमहला तक सड़क काफी खराब हो रही है, जिस कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। 
- भगवान सिंह ग्रामीण निवासी साकरिया

ये सड़क मार्ग चौमहला को सुवासरा शामगढ़ मंदसौर को जोड़ता है, सड़क पूरी तरह के क्षतिग्रस्त हो चुकी है, आए दिन दुर्घटना होती रहती है, इसका शीघ्र समाधान हो। साथ ही इस मार्ग पर छोटी कालीसिंध नदी पर बनी रपट को ऊंचा किया जाए। 
- संजय जैन ट्रांसपोर्टर चौमहला

चौमहला से साकरिया तक चौड़ा नया रोड बनाया जाए, सड़क खराब होने से व्यापारियों नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
- मोहम्मद बोहरा, हार्डवेयर व्यवसाई चौमहला

Read More वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत

चौमहला से साकरिया सड़क काफी खराब है, लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। इस सड़क को टू लेन में नया बनाया जाए।
- अशोक मीणा, सीमेंट व्यवसाई चौमहला
 
इस सड़क को मुख्यमंत्री द्वारा बजट में स्वीकृत किया है,स्वीकृति अपेक्षित है। स्वीकृति मिलते है टेंडर प्रक्रिया शुरू कर नया रोड बनाया जाएगा।
- गजानंद मीणा, एक्सईएन , सार्वजनिक निर्माण विभाग चौमहला

Read More ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला