लापरवाही: सफाई व्यवस्था चौपट, फूटा आक्रोश

छोटी सुनेंल ग्राम पंचायत में कादर नगर चौराहा के समीप खुरंजा क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेशान

लापरवाही: सफाई व्यवस्था चौपट, फूटा आक्रोश
राहगीरों व वाहन चालकों को गिरने का डर।

उन्हैल।  छोटी सुनेंल ग्राम पंचायत उन्हेल में कादर नगर चौराहा के समीप खुरंजा क्षतिग्रस्त होने से नाली का पूरा पानी खुरंजे पर इकट्ठा हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को गंदे पानी से भरे गड्ढे में वाहन निकालने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैं। ग्रामीण दीपू ,रमेश, अकील,सकील, कालू, अली आदि ने बताना है कि घर के बाहर व रोड पर  पानी  एकत्रित होने से मच्छर पनपने लग गए है जिससे आए दिन मौसमी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है और वाहन चालक को भी गंदे कीचड़ मे होकर गुजरना पड़ रहा हैं। सड़क पर पानी इकठ्ठा होने से सडक पर काई जम गई है जिससे राहगीर व वाहन चालकों को गिरने का अंदेशा सता रहा है। वहीं सड़क पर मार्ग से राहगीर व स्कूल जाने वाले बच्चो को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द खुरजे की समस्या का समाधान किया जाए। 

रास्ते पर पानी इकठ्ठा होने से मच्छर पैदा हो रहे है जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
- जगदीश, ग्रामीण 

राहगीरों को पानी इकठ्ठा होने से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
-  सुरेन्द्र, ग्रामीण 

जल्द से जल्द खुरंजा की समस्या का समाधान किया जाना चाहिए जिससे रास्ते पर जमा पानी की निकासी हो सके। 
-  हरीश, ग्रामीण 

Read More असर का खबर - नाला निर्माण का तेज हुआ काम

रास्ते पर जमा पानी व खुरंजा की समस्या को दिखवाकर जल्द से जल्द समाधान करवा दिया जाएगा। 
-  नवीन मीणा, पीडब्लूडी अधिकारी उन्हैल छोटी सुनेल 

Read More बन्धया बालाजी क्षेत्र में नाली जाम : सड़क क्षतिग्रस्त, आवागमन हो रहा प्रभावित

Post Comment

Comment List

Latest News

फिर चर्चा में सार्थक सिद्धांत, 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड वाला एक सार्वजनिक डेटाबेस किया लॉन्च फिर चर्चा में सार्थक सिद्धांत, 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड वाला एक सार्वजनिक डेटाबेस किया लॉन्च
सिद्धांत ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। सीपीपी पोर्टल के आधार पर उन्होंने करीब 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड...
जयपुर एयरपोर्ट : उड़ान से पहले इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, करीब दो घंटे की देरी के बाद दिल्ली के लिए रवाना
भारत में ट्रंप के नाम की सड़क, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताई सरकार के फैसले पर खुशी
तहसील ने भी कर दी नियम विरुद्ध रजिस्ट्री, डीएफओ ने कलक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार
अमेरिका की लेबनान-इजरायल के बीच प्रारूप समझौते की घोषणा : हिजबुल्लाह को रखा बाहर, शांति और सुरक्षा की दिशा में बताया पहला कदम
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव  
राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की आस्था से किया खिलवाड़, कांग्रेस ने कहा- मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे की डिलीट की रिकॉर्डिंग