कागजों में सफाईकर्मी, शौचालय बदहाल

भवानीमंडी नगर पालिका में 133 स्थाई सफाईकर्मी फिर टॉयलेट की सफाई तक नहीं हो रही

कागजों में सफाईकर्मी, शौचालय बदहाल

देखरेख के अभाव में ये गंदे और जर्जर हो चुके हैं।

भवानीमंडी। भवानीमंडी नगर पालिका में सफाईकर्मियों के नाम पर प्लेसमेंट एजेंसियां नगर परिषद अधिकारियोें के साथ मिलकर किस तरह फर्जीवाडा कर रही है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण शहर में बनाए गए कॉम्पलेक्स हैं। शहर में आमजन की सुविधा के लिए दस टॉयलेट कॉम्पलेक्स बनाए हैं लेकिन दो सौ से ज्यादा सफाईकर्मी होने के बावजूद आठ कॉम्पलेक्स बंद और बदहाल पड़े है। भवानीमंडी नगर पालिका के पास 133 स्थाई सफाईकर्मी है। जबकि 80-90 सफाईकर्मी विभिन्न प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से लगा रखे हैं। इसके बावजूद स्वच्छ भारत मिशन और अन्य कोष से लाखों रूपए खर्च करके बनाए गए सुविधा कॉम्पलेक्सों पर ताले लगे है। शहर के विभिन्न इलाकों में दस कॉम्पलेक्स बनाए गए है, लेकिन नगर पालिका इनमें से दो का ही संचालन कर रही है। जबकि अन्य पर कर्मचारी नहीं होने के कारण ताले लगे हैं। देखरेख के अभाव में ये गंदे और जर्जर हो चुके हैं।  

ढाई गली पर एक सफाईकर्मी
भवानीमंडी शहर की बसावट करीब एक से सवा वर्ग किलोमीटर के दायरे में है। 2011 की जनगणना के अनुसार यहां 8 हजार 333 परिवार निवास करते थे जिनकी आबादी 42 हजार 283 थी। एक अनुमान के मुताबिक देश की आबादी गत जनगणना के बाद 17 प्रतिशत बढ़ना बताया जा रहा है। इसी को आधार मान लें तो भवानीमंडी में वर्तमान में अनुमानित दस हजार परिवारों पर पचास हजार से अधिक जनसंख्या नहीं होगी। इनकी सफाई व्यवस्था को संभालने के लिए नगर परिषद के पास 133 स्थाई और 90 ठेका सफाईकर्मी तैनात है। यानी 40-45 मकानों की बस्ती पर एक सफाईकर्मी तैनात है। इसके बाबवजूद शहर में जगह जगह गंदगी के अंबार लगे है और कॉम्पलेक्स बंद। जिससे लोगों को सड़कों-बाजारों में औने कौने देखकर टॉयलेट करना पड़ता है। जबकि स्वच्छ भारत अभियान के तहत इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखकर सरकारों ने अच्छा खासा बजट नगर पालिका को उपलब्ध कराया है। 

अत्याधुनिक कॉम्लेक्स से कीमती सामान गायब
स्वच्छ भारत मिशन के दौरान शहर में दो अत्याधुनिक वातानुकूलित कॉम्पलेक्स का निर्माण किया गया था, लेकिन इन कॉम्पलेक्सो के कीमती सामान गायब हो चुके हैं और अब बदहाल स्थिति में है। इनमें से एक का ही संचालन किया जा रहा है।  देखरेख केअभाव में गाडोलिया लुहार बस्ती सुलभ शौचालय, सब्जी मंडी सुलभ शौचालय, राजस्थान- एमपी बॉर्डर पर बना सुलभ शौचालय, सरकारी अस्पताल सुलभ शौचालय, कृषि उपजमण्डी सुलभ शौचालय, पचपहाड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इंदिरा रसोई वृद्धा आश्रम सुलभ शौचालय आदि कॉम्पलेक्स बंद पड़े है। 

इनका कहना है
लापरवाह केयरटेकर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिनकी वजह से सुलभ शौचालय की दुर्दशा हो रही है।
- मनीष मीणा अधिशासी अधिकारी, भवानीमंडी नगर पालिका

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल