बकानी की 25 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 85 हजार से अधिक मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार

सुबह से मतदान केंद्रों पर लगी कतारें, ग्रामीणों में दिखा उत्साह

बकानी की 25 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 85 हजार से अधिक मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार
शाम 6 बजे से शुरू होगी मतगणना, देर रात आएंगे नतीजे ।

बकानी।  राजस्थान पंचायत राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को झालावाड़ जिले की बकानी पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। गांवों की सरकार चुनने को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। ग्रामीण अपने मताधिकार का प्रयोग कर गांव की बागडोर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को सौंपने के लिए मतदान कर रहे हैं।

दो पदों के लिए एक साथ मतदान
शुक्रवार को मतदाता सरपंच और वार्ड पंच, दोनों पदों के लिए वोट डाल रहे हैं। इससे पहले 28 अक्टूबर को जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान हुआ था। बकानी पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 85,238 मतदाता हैं। इनमें 43,415 पुरुष, 41,821 महिलाएं और दो थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। पंचायत समिति में 17 वार्ड और ग्राम पंचायतों में 267 वार्ड हैं।

106 वर्षीय कंवरलाल ने किया मतदान
मतदान के दौरान 106 वर्षीय मतदाता कंवरलाल भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंचे। उनके मतदान करने पर मौजूद लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। उम्र के इस पड़ाव पर मतदान कर उन्होंने लोकतंत्र में भागीदारी का संदेश दिया।

शाम छह बजे से शुरू होगी मतगणना
मतदान समाप्त होने के बाद शाम छह बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव परिणामों को लेकर ग्रामीणों में उत्सुकता बनी हुई है। देर रात तक कई ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के परिणाम सामने आने की उम्मीद है।

Read More चार पंचायत समितियों की 90 सीटों पर मुकाबला, बकानी में दोपहर 3 बजे तक 57.23% मतदान

Post Comment

Comment List

Latest News

अर्नब चक्रवात का असर : राजस्थान में बारिश से बढ़ी ठंडक, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट अर्नब चक्रवात का असर : राजस्थान में बारिश से बढ़ी ठंडक, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब का असर राजस्थान में दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में...
PM Modi ने गुजरात को दिया 325 करोड़ के पशु प्रजनन केंद्र का तोहफा: भिलडी में निकाला रोड़ शो, सालाना 25 हजार भ्रूण बनाने का लक्ष्य
एसआई भर्ती-2016 में पदों की श्रेणीवार करें पुनर्गणना : राजस्थान हाईकोर्ट
"इश्क का जुनून या सनक" रात 2 बजे प्रेमिका से मिलने आया युवक और मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?
बकानी की 25 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 85 हजार से अधिक मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार
किशोर कुमार का सदाबहार गीत ‘नखरेवाली’ नए अंदाज में लौटा, संगीत संयोजन और नए संदर्भ के साथ पेश 
सोनिया-अखिलेश और ममता को व्यापारियों ने लिखा पत्र, राहुल गांधी की महारैली टालने की मांग