बगड़ में हुई फिल्म प्रीतम प्यारे की शूटिंग के बाद मुंबई पहुंचे आमीर खान

राजस्थान खूबसूरत यहां के लोग सपोर्टिव हैं: आमिर खान

  बगड़ में हुई फिल्म प्रीतम प्यारे की शूटिंग के बाद मुंबई पहुंचे आमीर खान

फिल्म की शूटिंग करने के बाद आमीर खान मुंबई पहुंच गए है।

 बगड़। रिद्धि-सिद्धि हनुमान मंदिर बगड़धाम के आगे गुरुवार को एक होटल में फिल्म प्रीतम प्यारे के लिए शॉर्ट फिल्माए गए। फिल्म केंसर पर बन रही दो भाई प्रीतम प्यारे की कहानी पर आधारित हैं। फिल्म में आमीर खान नीरज सूद का गेस्ट एडीटर का रोल हैं, जबकि मुख्य हीरो संजय मिश्रा हैं। मंदिर के आगे रिद्धि-सिद्धि होटल को आस्था केंसर अस्पताल का स्वरूप बनाकर अस्पताल से संबंधित कई शॉर्ट फिल्मााए गए। एम्बूलेंस में मरीज को शिफ्ट करने के सीन को कई बार फिल्माया गय। इसके बाद एक गाने की शूटिंग हुई। मंदिर के सामने एक होटल में आमीर खान ने अपो बेटे जुनैद खान सहित अन्य अभिनेताओं के साथ सीन फिल्माए गए। फिल्म शूटिंग की सूचना पर मंदिर के आसपास काफी प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गइ। होटल से बस में आते व जाते समय शूटिंग देखने के लिए बाहर खड़े प्रशंसकों ने हाथ हिलाकर अभिनेता आमीर खान का अभिवादन किया। जिस पर आमिर खान ने अभिवादन को स्वीकार करते हुए हाथ हिलाते हुए मुस्कुराहट के साथ प्रशंसकों का अभिवादन किया। हालांकि फिल्म की शूटिंग करने के बाद आमीर खान  मुंबई पहुंचे।

राजस्थान में झुंझुनू जिले के नवलगढ़ और बगड़ में फिल्म प्रीतम प्यारे की शूटिंग कर फिल्म स्टार आमिर खान एवं उनके बेटे जुनैद शनिवार को चार्टर प्लेन से मुंबई पहुंचे। झुंझुनू हवाई पट्टी पर उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। आमिर ने भी उन्हें निराश नहीं किया। झुंझुनू में सात दिन की शूटिंग के बाद शनिवार सुबह अभिनेता आमिर खान वापस मुंबई लौट गए। उन्हें लेने विशेष चार्टर विमान मुंबई से आया था। हवाई पट्टी पर उनके फैंस की भारी भीड़ रही।

हवाई पट्टी पर आमिर खान ने अपने फैंस का अभिवादन किया। आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी प्रीतम प्यारे फिल्म की शूटिंग के लिए नवलगढ़ में थे। फिल्म की शूटिंग झुंझुनू जिले के कई इलाकों में हुई है। खास शूट नवलगढ़ और बगड़ में किये गये थे।। शूटिंग में आमिर खान के अलावा अभिनेता संजय मिश्रा व अन्य कलाकार शामिल हुए। बगड़ में एक सॉन्ग के अलावा अस्पताल का सीन शूट किया गया। नवलगढ़ की कई लोकेशंस पर शूङ्क्षटग हुई। फिल्म की पूरी यूनिट का स्टे नवलगढ़ में रहा। आमिर खान ने ईद भी नवलगढ़ में ही मनाई थी।

प्रीतम प्यारे फिल्म में आमिर खान एक गाने एवं कुछ सीन्स में नजर आएंगे। आमिर ने कहा कि राजस्थान उनके लिए लकी है। यहां जितनी भी फिल्मों को शूट किया है, वे सब कामयाब रहीं। उन्होंने सरफरोश व पीके का जिक्र किया। उन्होंने कहा- राजस्थान खूबसूरत है। यहां के लोग बड़े सपोर्टिव हैं। प्रीतम प्यारे आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की अपकमिंग मूवी है। जिसे डायरेक्ट कर जुनैद खान फिल्म डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान