बिजली के लोहे के पोल में दौड़ा करंट, दो भैंसों की मौत

पशुओं को लेकर जा रहे दम्पती बाल-बाल बचे

बिजली के लोहे के पोल में दौड़ा करंट, दो भैंसों की मौत

लोहे का पोल खेतड़ी ठिकाने के समय का होने की वजह से जर्जर अवस्था में हो गया हैं, जिसको बदलने को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है।

झुंझुनूं। जिले के खेतड़ी क्षेत्र के धोबी घाट स्थित वार्ड नंबर 24 में गुरुवार को बारिश के कारण बिजली के लोहे के पोल में करंट आ गया। जिसके कारण दो भैंसों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उनको लेकर जा रहे दंपति बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मुआवजा देने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धोबी घाट निवासी बजरंग लाल अपनी पत्नी के साथ अपनी दो भैंसों को लेकर पशुओं के बाड़े से खेत में जा रहा था। इस दौरान रास्ते में खड़े बिजली के लोहे के पोल के संपर्क में आने से दोनों भैंसो को करंट ने चपेट में ले लिया। इस दौरान जब उन्होंने भैंसों को छुड़ाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गए लेकिन गनीमत रही कि मौके पर उनके बेटे हरमेंद्र कुमार ने पहुंचकर उनको बचा लिया। करंट लगने से दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए और बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की।


हरमेंद्र ने बताया कि उनके घर के पास लगा बिजली का लोहे का पोल खेतड़ी ठिकाने के समय का होने की वजह से जर्जर अवस्था में हो गया हैए जिसको बदलने को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, करीब दो साल पूर्व भी बकरियों को लेकर जा रही उसकी बहन भी करंट की चपेट में आ गई थी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा था। घटना की सूचना पर बिजली विभाग के जेईएन व कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने थाने में घटना के बारे में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस मौके पर पार्षद लीलाधर सैनी, पार्षद मोहन राजोरिया, महावीर प्रसाद, ताराचंद, लक्ष्मण राम, किशन, सुनील सैनी, राजेश, नागर गुर्जर, कैलाश चंद, बनवारी लाल सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल