पति को छोड़ा, सहेली के घर पहुंची महिला : दोनों ने कहा, साथ रहेंगे, शादी की बाद में सोचेंगे

शराब के नशे में मारपीट का आरोप

पति को छोड़ा, सहेली के घर पहुंची महिला : दोनों ने कहा, साथ रहेंगे, शादी की बाद में सोचेंगे

उसकी शादी करीब 5 साल पहले कालोटा गांव में हुई, उसके 4 साल का बेटा है, जो उसके साथ ही है।

झुंझुनूं। 25 वर्षीय एक शादीशुदा महिला बेटे को लेकर 23 साल की सहेली घर पहुंच गई। आरोप था कि पति शराब के नशे में मारपीट करता है। सहेली अंजू ने कहा कि दोनों ने हमेशा साथ रहने का फैसला किया है, शादी के बारे में बाद में सोचेंगे। अंजू ने बताया कि दोनों जॉब की तलाश में 15 दिन के लिए बेंगलुरु भी जाकर आई हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं व साथ रहने का फैसला उनकी मर्जी पर निर्भर है। मामला झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थानान्तर्गत ग्राम मैनपुरा का है। अंजू मैनपुरा की रहने वाली है।

दोनों सहेलियां अंजू और रेणु फिलहाल मैनपुरा गांव में अंजू के घर ही रह रही हैं। रेणु के पीहर वालों ने 10 दिन पहले थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट गोठड़ा थाने (झुंझुनूं) में दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि एक सहेली उसे भगाकर ले गई है। इधर अंजू के गांव के लोगों ने गुढ़ागौड़जी पुलिस को सूचना दी कि दो लड़कियां साथ रह रही हैं। पुलिस मैनपुरा पहुंची तो दोनों ने कहा कि हमने साथ रहने का फैसला किया है। ऐसे में पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।

 रेणु बोली- पति शराब पीकर पीटता है
रेणु ने बताया कि उसका पीहर कोठी की ढाणी गांव में है। उसकी शादी करीब 5 साल पहले कालोटा गांव में हुई, उसके 4 साल का बेटा है, जो उसके साथ ही है। शादी के कुछ समय बाद पति शराब पीकर पीटने लगा, इस कारण वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। पिछले महीने वह अपने ससुराल से बेटे को लेकर भागकर अंजू के पास मैनपुरा गांव आ गई थी तथा अब वह अंजू के साथ ही रह रही हूं। अब वह न तो अपने पीहर जाना चाहती है और न ही ससुराल। उसने और अंजू ने हमेशा साथ रहने का इरादा किया है। शादी के बारे में बाद में सोचेंगे। 

सहेली ने कहा कि अब जिंदगी भर साथ रहेंगे
महिला की सहेली अंजू ने कह कि हम दोनों 7-8 महीने से दोस्त हैं। कालोटा गांव में रिश्तेदारी में एक शादी के कार्यक्रम में हम मिले थे, तब दोस्ती हुई थी। इसके बाद हम फोन पर बात करने लगे। हम दोनां में प्यार हो गया। अब जिंदगीभर साथ रहना है। उसके घरवालों को रेणु के यहां रहने पर कोई आपत्ति नहीं है। अभी शादी के लिए बारे में नहीं सोचा है। शादी के बारे में बाद में सोचेंगे। यहां जान का खतरा है। इसलिए बाहर कहीं सेटल होने की सोच रहे हैं। हम 15 दिन के लिए जॉब की तलाश में बेंगलुरु भी जाकर आ चुके हैं। पुलिस बोली कि अंजू के घर गए थे, रेणु ने साथ रहने की इच्छा जाहिर की। इधर बुधवार को ही  रेणु और अंजू गोठड़ा थाने पहुंचीं और बयान दर्ज कराए। यहां भी रेणु ने कहा कि वह अपनी सहेली के साथ रहना चाहती है। ज्ञात रहे कि रेणु का पति टाइल फिटिंग का काम करता है। रेणु 5वीं क्लास तक पढ़ी है जबकि अंजू 12वीं पास है।

Read More आरयू के अम्बेडकर चेयर को खत्म करने का मामला लोकसभा में उठा : केन्द्र सरकार ने पुष्टि की-आरयू ने नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव तक नहीं भेजा

Post Comment

Comment List

Latest News

कूनो नेशनल पार्क में 3 शावकों का जन्म : अब भारत में 38 चीतें, पर्यावरण मंत्री ने सोशल मीडिया पर की घोषणा कूनो नेशनल पार्क में 3 शावकों का जन्म : अब भारत में 38 चीतें, पर्यावरण मंत्री ने सोशल मीडिया पर की घोषणा
कूनो में गामिनी ने दूसरी बार शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले मार्च 2024 में उसने छह शावकों को...
लंबित कृषि कनेक्शन को लेकर विधानसभा में प्रश्न, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा- बकाया कृषि कनेक्शन की नई कट ऑफ डेट जारी होने पर दिए जाएंगे कनेक्शन
विधानसभा में 75 शिक्षकों का जिला आवंटन निरस्त होने का उठा मामला, मंत्री ने स्वीकारी गलती
रूस यूक्रेन हमला: शांति बातचीत के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन, भारी नुकसान की आशंका
एआई इम्पैक्ट समिट 2026: दिल्ली पहुंचे गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, 20 फरवरी को समिट में होंगे शामिल
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का सरकार पर हमला, कहा- मेहनतकशों के हाथ खाली, उनके हक का पैसा किसके पास
आज दूसरे दिन भी आईएचएमएस सर्वर में आ रही दिक्कतें : मैनुअल कट रही पर्ची, ओपीडी टाइम एक घंटे बढ़ाया