एसीबी की कार्रवाई, विद्युत विभाग का लाईनमेन 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

एसीबी मुख्यालय ने दिए निर्देश 

एसीबी की कार्रवाई, विद्युत विभाग का लाईनमेन 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

आरोपी खेमचन्द तकनीशियन प्रथम केतुकला कार्यालय सहायक अभियन्ता विद्युत विभाग सेखाला डिस्कॉम जोधपुर को परिवादी से 10 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जोधपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की जोधपुर ग्रामीण इकाई द्वारा कार्रवाई करते हुये आरोपी खेमचन्द तकनीशियन प्रथम (लाईनमेन) केतुकला कार्यालय सहायक अभियन्ता विद्युत विभाग सेखाला डिस्कॉम जोधपुर को परिवादी से 10 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी जोधपुर ग्रामीण इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके बिजली कनेक्शन पर केतूकला के विधुत विभाग के तकनीशियन प्रथम (लाईनमेन) खेमचन्द द्वारा एक लाख रूपये की शीट फाडने का भय दिखाकर 15,000 रूपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर हरेन्द्र महावर उप महानिरीक्षक पुलिस ए.सी.बी. जोधपुर के सुपरविजन में एसीबी जोधपुर ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनके द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी खेमचन्द तकनीशियन प्रथम (लाईनमेन) केतुकला कार्यालय सहायक अभियन्ता विधुत विभाग सेखाला डिस्कॉम जोधपुर को परिवादी से 10 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी खेमचन्द लाईनमेन द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 3 हजार रूपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

 

Read More अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : हौसलों की उड़ान हो तुम, सपनों की पहचान हो तुम

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर