घी-तेल कारोबारी पर सेंट्रल जीएसटी की रेड : तीन ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई, करोड़ों की जीएसटी चोरी की आशंका

डिजिटल डिवाइसेज और दस्तावेज जब्त

घी-तेल कारोबारी पर सेंट्रल जीएसटी की रेड : तीन ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई, करोड़ों की जीएसटी चोरी की आशंका

शहर में टैक्स चोरी के खिलाफ सेंट्रल जीएसटी (सीजीएसटी) की एंटी इवेजन विंग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की। घी-तेल के बड़े कारोबारी समूह और उससे जुड़े तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर विभाग ने करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी की आशंका जताई।

जोधपुर। शहर में टैक्स चोरी के खिलाफ सेंट्रल जीएसटी (सीजीएसटी) की एंटी इवेजन विंग ने गुरुवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की। घी-तेल के बड़े कारोबारी समूह और उससे जुड़े तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर विभाग ने करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी की आशंका जताई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीजीएसटी की टीम ने मंडोर कृषि उपज मंडी, सरदारपुरा ई रोड स्थित कारोबारी के आवास और तनावड़ा क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री पर एक साथ दबिश दी। यह छापेमारी पूरी तरह गोपनीय तैयारी के बाद की गई। 

गोपनीय सूचना से खुला खेल
विभागीय सूत्रों के मुताबिक, मंडोर कृषि उपज मंडी से संचालित इस कारोबारी समूह द्वारा बड़े पैमाने पर फर्जी बिलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट  के गलत क्लेम और वास्तविक स्टॉक से अधिक बिक्री दर्शाने की गोपनीय सूचना एंटी इवेजन विंग को मिली थी। इसके बाद पिछले कुछ समय से कारोबारी की जीएसटी रिटर्न, ई-वे बिल, खरीद-बिक्री पैटर्न और बैंकिंग ट्रांजैक्शन की तकनीकी निगरानी की जा रही थी। सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान कागजों और डिजिटल रिकॉर्ड में भारी अंतर सामने आया, जिसके बाद विभाग ने छापेमारी का निर्णय लिया।

डिजिटल डिवाइसेज और दस्तावेज जब्त
छापेमारी के दौरान टीम ने कारोबारी फर्म के कंप्यूटर सिस्टम, हार्ड डिस्क, लैपटॉप, मोबाइल फोन और बही-खाते जब्त किए हैं। इन सभी दस्तावेजों और डिवाइसेज को सील कर विस्तृत फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। प्रारंभिक जांच में ऐसे इनपुट मिले हैं, जो करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की ओर इशारा कर रहे हैं।

स्टॉक मिलान और आईटीसी की गहन जांच
सीजीएसटी अधिकारी फिलहाल फैक्ट्री और मंडी परिसर में मौजूद घी-तेल के वास्तविक स्टॉक का मिलान किया। साथ ही यह भी जांच की कि किन-किन फर्मों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया गया और क्या वे फर्में वास्तव में अस्तित्व में हैं या केवल कागजी हैं। 

Read More जयपुर में 8वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत : तेज धमाके की आवाज से लोगों में दहशत, 4 दिन पहले ही लौटा था अपने घर 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना