पेट्रोल और डीजल पर वेट कम करने की मांग

 भाजयुमो का राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, टायर जलाए

पेट्रोल और डीजल पर वेट कम करने की मांग

भाजयुमो जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष गौरव जैन देहात दक्षिण जिला अध्यक्ष अरविंद बर्रा के नेतृत्व में कलेक्टर परिसर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी व टायर जलाकर उग्र आंदोलन किया गया। साथ ही राज्य सरकार को चेतावनी दी गई जल्दी ही राज्य में वैट कम कर आमजन को राहत देवें अन्यथा आंदोलन और उग्र होगा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे।

जोधपुर। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल में वेट कम करने के बाद आमजन को राहत देने का काम किया जिससे बढ़ती महंगाई में आमजन को बहुत राहत मिली। इसी तरह राजस्थान की राज्य सरकार द्वारा भी वैट कम कर आमजन को राहत मिले इसके लिए मंगलवार को  भाजयुमो जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष गौरव जैन देहात दक्षिण जिला अध्यक्ष अरविंद बर्रा के नेतृत्व में कलेक्टर परिसर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी व टायर जलाकर उग्र आंदोलन किया गया। साथ ही राज्य सरकार को चेतावनी दी गई कि जल्दी ही राज्य में वैट कम कर आमजन को राहत देवें अन्यथा आंदोलन और उग्र होगा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे। 

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरुण धनाडिया ने कहा कि युवा मोर्चा कांग्रेस सरकार के ताबूत अंतिम कील ठोकने का काम करेगा। जनता पानी बिजली जैसी समस्याओं से जुझ रही है, पर प्रदेश के मुखिया सरकार बचाने में लगे हुए है। महामंत्री संजय पवाँर ने बताया कि भाजपा जोधपुर शहर के पूर्व जिला महामंत्री पवन आसोपा, खंडा फलसा मंडल अध्यक्ष महेंद्र छग़ानी, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मी नारायण,भाजयुमो जिला महामंत्री वैभव पुरोहित सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह